हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

एम्सटेलवीन ओलिंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स से पिछले मैच में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पराजय का सामना करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए रविवार को पिछले विश्व कप की कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मुकाबले को क्वार्टर फाइनल की तरह खेलना होगा। दूसरे दौर…

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

एम्सटेलवीन
ओलिंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स से पिछले मैच में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पराजय का सामना करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए रविवार को पिछले विश्व कप की कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मुकाबले को क्वार्टर फाइनल की तरह खेलना होगा।

दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स ने शुक्रवार को 2-0 से हराया जो इस विश्व कप में उसकी पहली हार थी। डिफेंस और खासकर गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन किया वरना सह मेजबान टीम की जीत का अंतर और अधिक हो सकता था। नए प्रारूप के तहत भारत को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन से नहीं खेलना है, क्योंकि पहले दौर में दोनों के बीच मुकाबला हो चुका है और उसके ड्रॉ रहने से भारत के पास एक अंक है।

नीदरलैंड्स भी पूल ए में ऑस्ट्रेलिया को हराने से तीन अंक लेकर दूसरे दौर में पहुंचा है यानी उसके पास अब दो मैचों के छह अंक है। चीन और ऑस्ट्रेलिया का मैच ड्रॉ रहा है जिससे चीन के दो और ऑस्ट्रेलिया का एक अंक है। नीदरलैंड्स अगर चीन को हरा देता है या ड्रॉ खेलता है तो ऑस्ट्रेलिया को हराने पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

वहीं, चीन के हारने और भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच ड्रॉ रहने पर गोल औसत के आधार पर फैसला होगा। चीन ने अब तक तीन गोल गंवाए और तीन किए हैं जिससे गोल औसत शून्य है जबकि भारत ने दो गोल किए और चार गंवाए हैं जिससे औसत माइनस दो है और ऑस्ट्रेलिया ने तीन गोल किए जबकि पांच गंवाए है जिससे उसका भी औसत माइनस दो है। ऐसे में भारत को चीन के बड़े अंतर से हारने की भी दुआ करनी होगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports