,

रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 26 अगस्त को प्रदेशभर में प्रदर्शन

 नाथसूरी चोपटा  हरियाणा रोडवेज यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिरसा डिपो के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर हरियाणा की समस्त रोडवेज यूनियनों के साझा मोर्चा की बैठक हुई जिसमें दो अहम फैसलों पर मुहर लगी है। जिसमें मुख्य रूप से 5 और 6…

रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 26 अगस्त को प्रदेशभर में प्रदर्शन

 नाथसूरी चोपटा
 हरियाणा रोडवेज यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिरसा डिपो के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर हरियाणा की समस्त रोडवेज यूनियनों के साझा मोर्चा की बैठक हुई जिसमें दो अहम फैसलों पर मुहर लगी है।

जिसमें मुख्य रूप से 5 और 6 सितंबर को रोजवेज बसों का दो दिवसीय चक्का जाम का करने का फैसला है। इसमें 13 यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा रोडवेज यूनियनों की तरफ से नाथूसरी चौपटा में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि आगामी 26 अगस्त को सभी रोडवेज डिपो पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा और रोडवेज महाप्रबंधकों को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगे लंबे समय से हैं, जिनको सरकार और परिवहन विभाग बार बार टाल रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी परिचालक के पद का पे ग्रेड बढ़ाया जाए एवं लिपिकों की तरह तीन वेतन वृद्धि प्रदान की जाए।

चालक व परिचालकों के खाली पड़े पदों पर नई भर्ती की जाए। तय सीमा में प्रमोशन देने की पालिसी बनाई जाए। चालकों को हैवी पे ग्रेड दिया जाए, स्टैंड इंचार्ज का अलग से पद सृजित करके चालकों की प्रमोशन की जाए।

सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने वाले 2016 के भर्ती चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए। चालक, परिचालक, उप निरीक्षक, निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को पूर्व की भांति दो अर्जित अवकाश दिए जाएं।

कर्मशाला में 2018 में भर्ती हुए कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर प्रमोशन दी जाए, सभी कर्मचारियों को पूर्व की भांति कैडर होल्ड दिए जाएं। एचआरकेएन के तहत लगे परिचालक व हेल्पर एवं पार्ट-2 के तहत लगे दादरी डिपो के 52 हेल्परों को पक्का किया जाए।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports