,

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई DDC- SDO की बदली जिम्मेदारी

पटना  बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव किया है. राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार देर शाम इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी।  इस नए आदेश से कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), उप प्रभागीय अधिकारी (SDO) और…

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई DDC- SDO की बदली जिम्मेदारी

पटना
 बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव किया है. राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार देर शाम इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। 

इस नए आदेश से कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), उप प्रभागीय अधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त बदल गए हैं. ट्रांसफर पाने वाले अफसरों में 2022 और 2023 बैच के युवा अधिकारी शामिल हैं. इसके साथ ही 2024 बैच के 12 ट्रेनी IAS अधिकारियों को भी पहली बार फील्ड में तैनाती दी गई है। 

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
तबादले की सूची के अनुसार कई अनुमंडल अधिकारियों को पदोन्नति देकर जिलों में DDC और नगर आयुक्त जैसी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

    गरिमा लोहिया: बाढ़ की SDO गरिमा लोहिया को अब दरभंगा नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। 
    श्रेया श्री: आईएएस अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया का नया उप विकास आयुक्त (DDC) नियुक्त किया गया है। 
    अनिरुद्ध पांडेय: दानापुर के SDO अनिरुद्ध पांडेय को अब पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है। 
    तुषार कुमार: पूर्णिया के SDO तुषार कुमार को मधुबनी के DDC पद पर तैनात किया गया है। 
    आकांक्षा आनंद: मुजफ्फरपुर पश्चिमी की SDO आकांक्षा आनंद को सासाराम का DDC बनाया गया है। 
    रोहित कर्दम: नवगछिया के SDO रोहित कर्दम को कैमूर का DDC बनाया गया है.
    शिप्रा विजय कुमार चौधरी: आरा सदर की SDO शिप्रा विजय को जमुई का DDC बनाया गया है। 
    नेहा कुमारी: सासाराम की SDO नेहा कुमारी को कटिहार के DDC की जिम्मेदारी मिली है। 

विभागों में नई तैनाती 
प्रशासनिक फेरबदल में कुछ अधिकारियों को राज्य स्तरीय विभागों में भी भेजा गया है. कटिहार के SDO प्रधुम्न यादल को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक बनाया गया है. पूर्वी चंपारण के अरेराज की SDO अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक का पद सौंपा गया है. भागलपुर के SDO कृष्णचंद्र गुप्ता को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक बनाया गया है। 

इन्हें पहली बार मिली फील्ड में तैनाती
मसूरी अकादमी से ट्रेनिंग पूरा करके लौटे विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का नया SDO बनाया गया है. इसके अलावा प्रिया रानी को सासाराम, कृष्णा जोशी को बाढ़, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर और सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का SDO बनाया गया है। 

अजय यादव को बलिया (बेगूसराय), सूरज कुमार को कटिहार, विग्नेश टीए को पूर्णिया, जतिन कुमार को शेरघाटी (गया), के. परीक्षित को नवगछिया, महेश कुमार को तारापुर और कशिश बख्शी को पटना सिटी का SDO नियुक्त किया गया है. हालांकि, सिवान के पूर्व डीएम विवेक मैत्रेय को अभी नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports