,

पंजाब में बारिश का दौर जारी! पठानकोट में जलभराव, कई शहरों में आज बारिश का अलर्ट; मानसून 28% कमजोर

 पठानकोट  पंजाब के पठानकोट में रविवार को हुई बारिश से सड़कों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आज 23 अगस्त के लिए सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती। इसी तरह की स्थिति…

पंजाब में बारिश का दौर जारी! पठानकोट में जलभराव, कई शहरों में आज बारिश का अलर्ट; मानसून 28% कमजोर

 पठानकोट 

पंजाब के पठानकोट में रविवार को हुई बारिश से सड़कों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आज 23 अगस्त के लिए सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती।

इसी तरह की स्थिति पूरी हफ्ता रहने वाली है। जबकि बारिश कम होने से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान 37 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। जबकि पंजाब में मानसून सीजन में 28 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना
होशियारपुर और रूपनगर में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, फिरोजपुर, संगरूर, गुरदासपुर, अमृतसर और नवांशहर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

केवल 4 जिलों में बारिश रिकॉर्ड
22 तारीख को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान सभी जिलों के लिए जारी किया था। लेकिन बारिश चंडीगढ़ में 0.8 एमएम, लुधियाना में 0.5 एमएम, पठानकोट में 0.5 एमएम, पटियाला में 2.0 एमएम दर्ज हुई। इसके अलावा मोहाली, खरड़ में भी बारिश हुई। मोहाली के जयंती माजरी में तो पशुओं से भरा ट्राला भर गया, खरड़ बाजार में जलभराव हुआ। लेकिन मौसम विभाग के रिकॉर्ड में यहां हुई बारिश दर्ज नहीं है।

बारिश के लिए अनुकूल है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। वहीं, मानसून की ट्रफ अमृतसर से होकर गुजर रही है, जिससे पंजाब में बारिश के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है।

दोनों डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा बांध में जलस्तर 1,630.37 फीट है। इसमें 41,877 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 25,162 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं पोंग बांध का जलस्तर 1,362.36 फीट है। इसमें 23,300 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और 15,006 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा बांध का अधिकतम जलस्तर 1,680 फीट और पोंग बांध का 1,390 फीट है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports