,

योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को लखीमपुर की प्रिन्सी गुप्ता ने धरातल पर उतारा, बनी सफल उद्यमी

लखनऊ/लखीमपुर खीरी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) इसी संकल्प को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का लाभ उठाकर लखीमपुर खीरी की प्रिन्सी गुप्ता…

योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को लखीमपुर की प्रिन्सी गुप्ता ने धरातल पर उतारा, बनी सफल उद्यमी

लखनऊ/लखीमपुर खीरी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) इसी संकल्प को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का लाभ उठाकर लखीमपुर खीरी की प्रिन्सी गुप्ता ने न केवल अपना व्यवसाय स्थापित किया, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए। 

सीएम युवा योजना से मिली आर्थिक सहायता, शुरू किया स्नैक्स निर्माण का व्यवसाय

लखीमपुर खीरी की रहने वाली प्रिन्सी गुप्ता बताती हैं कि वह हमेशा से अपना कुछ करने की इच्छा रखती थीं, लेकिन पर्याप्त पूंजी न होने के कारण व्यवसाय शुरू करना आसान नहीं था। उनकों ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की जानकारी मिली। जिसके बाद योजना के लिए उन्होंने आवेदन किया और जुलाई 2025 में उन्हें साढ़े चार लाख रुपये का बिना गारंटी ऋण प्राप्त हुआ। प्रिन्सी बताती हैं कि इस आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को नई दिशा दी। ऋण मिलने के बाद उन्होंने स्नैक्स निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। इसके बाद अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना शुरू किया। आज उनका व्यवसाय नियमित रूप से संचालित हो रहा है।

स्वरोजगार ने बदली आर्थिक स्थिति, हर महीने हो रही 40 हजार रुपये की आमदनी

प्रिन्सी गुप्ता ने बताया कि व्यवसाय शुरू होने के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। वर्तमान में वह अपने स्नैक्स निर्माण व्यवसाय से हर महीने लगभग 40 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। यह आय उनके परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनी है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिला है। वे फिलहाल स्वयं ही अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं। उत्पाद तैयार करने से लेकर उनकी बिक्री और प्रबंधन तक की जिम्मेदारी वह खुद संभालती हैं। उनका लक्ष्य आने वाले समय में अपने व्यवसाय का विस्तार करना और इसे बड़े स्तर तक ले जाना है।

योगी सरकार की योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास

प्रिन्सी गुप्ता ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ जैसे प्रयास युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का वास्तविक अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन मिल जाए तो कोई भी युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनका कहना है कि सरकारी योजना के सहयोग से उन्हें न केवल आर्थिक मदद मिली, बल्कि अपना व्यवसाय शुरू करने का आत्मविश्वास भी प्राप्त हुआ। आज वह अपने पैरों पर खड़ी हैं और भविष्य में अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर आधारित है। ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र युवाओं को बिना गारंटी ऋण, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला बनाना है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports