,

भर्ती सुधार यात्रा को ग्रामीणों का विरोध, हरवे-हथियार लेकर मोर्चे पर डटे लोग

रामगढ़. जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती सुधार यात्रा को लेकर रामगढ़ के नेमरा में सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। देवेंद्र नाथ महतो की प्रस्तावित यात्रा के विरोध में ग्रामीणों का एक समूह मौके पर जुट गया। ग्रामीणों की ओर से यात्रा का विरोध किए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल…

भर्ती सुधार यात्रा को ग्रामीणों का विरोध, हरवे-हथियार लेकर मोर्चे पर डटे लोग

रामगढ़.

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती सुधार यात्रा को लेकर रामगढ़ के नेमरा में सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। देवेंद्र नाथ महतो की प्रस्तावित यात्रा के विरोध में ग्रामीणों का एक समूह मौके पर जुट गया।

ग्रामीणों की ओर से यात्रा का विरोध किए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, नेमरा में मांझी हड़ाम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती सुधार यात्रा का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि देवेंद्र नाथ महतो और उनके समर्थकों को नेमरा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर ग्रामीणों के हाथों में पारंपरिक हथियार भी देखे गए हैं।

सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात
विरोध की सूचना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है और स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है

दोपहर तक नहीं पहुंचे देवेंद्र
बताया गया कि भर्ती सुधार यात्रा के तहत देवेंद्र नाथ महतो को नेमरा पहुंचना था, लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे तक वह मौके पर नहीं पहुंचे थे। उनके पहुंचने को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बीच प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर बनी हुई है। फिलहाल नेमरा में ग्रामीणों के विरोध और पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति पर सभी की नजर है। प्रशासन की ओर से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports