बॉक्स ऑफिस पर है जवानी तो इश्क होना है और पेड्डी का क्लैश नेटिजन्स को देखने को मिलेगा. अब प्रोड्यूसर ने इसपर बात की है.
है जवानी तो इश्क होना है, 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में वरुण धवण, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार हैं. खास बात यह है कि इसकी रिलीज राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी के ठीक एक दिन पहले यानी 4 जून को दस्तक दे रही है. दोनों के क्लैश पर निर्माता रमेश तौरानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पेड्डी संग है जवानी तो इश्क होना है के क्लैश पर क्या बोले प्रोड्यूसर
रमेश तौरानी ने क्लियर कर दिया कि है जवानी तो इश्क होना है की तारीख बदलना संभव नहीं है. उनके मुताबिक साल में 52 हफ्ते होते हैं और हर बार किसी न किसी फिल्म का टकराव होना तय है. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह फिल्म की रिलीज डेट में अब कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं.
कई बार बदल चुका है रिलीज डेट
दरअसल, इस फिल्म की रिलीज को लेकर पहले भी कई बार बदलाव हो चुका है. फिर 29 अप्रैल को वरुण धवन ने एक नया पोस्टर जारी कर बताया कि फिल्म आखिरकार फिर से 5 जून को ही रिलीज होगी. यह बदलाव तब हुआ जब यश ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून को रिलीज नहीं होगी. इसके बाद ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की टीम ने अपनी पुरानी तारीख पर वापस लौटने का फैसला लिया.
पेड्डी की रिलीज डेट भी बदली गई
वहीं दूसरी ओर Peddi की रिलीज डेट भी कई बार बदली जा चुकी है. पहले इसे 27 मार्च को रिलीज किया जाना था, फिर इसे 30 अप्रैल कर दिया गया. इसके बाद एक बार फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया, लेकिन नई तारीख तय नहीं की गई थी. अब खबरें हैं कि मेकर्स इसे 4 जून को रिलीज करने की तैयारी में हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनाम ‘पेड्डी’, प्रोड्यूसर का रिएक्शन वायरल
बॉक्स ऑफिस पर है जवानी तो इश्क होना है और पेड्डी का क्लैश नेटिजन्स को देखने को मिलेगा. अब प्रोड्यूसर ने इसपर बात की है…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष बिलासपुर बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश
Tags
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












