अर्जेंटीना के आगे पस्त टीम इंडिया, 5-3 की हार के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर

 नई दिल्ली  हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा था। हरमनप्रीत सिंह की टीम से काफी उम्मीदें थी लेकिन भारतीय टीम कमाल नहीं कर सकी। हैरानी की बात ये रही कि टीम इंडिया दूसरे राउंड में एक…

अर्जेंटीना के आगे पस्त टीम इंडिया, 5-3 की हार के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर

 नई दिल्ली
 हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा था। हरमनप्रीत सिंह की टीम से काफी उम्मीदें थी लेकिन भारतीय टीम कमाल नहीं कर सकी। हैरानी की बात ये रही कि टीम इंडिया दूसरे राउंड में एक भी मैच नहीं जीत सकी और उन्हें सभी तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब सिर्फ एक बार अपने नाम किया है। उन्होंने 1975 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से भारतीय टीम कभी भी विश्व कप का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम से काफी उम्मीदें थी लेकिन हार के साथ विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। अर्जेंटीना ने टीम इंडिया को 5-3 से हराया है।

अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर में दागे दो गोल
भारत के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में अर्जेंटीना की टीम ने पहला गोल दाग दिया। जोकिन टोस्कानी ने पहले मिनट में गोल दाग दिया। इसके बाद छठे मिनट में निकोलस डेला टोरे ने दूसरा गोल दागा और अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिला दी। अर्जेंटीना के दो गोल दागने के साथ ही भारतीय टीम पर दबाव आ गया। हालांकि, पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में भारत के लिए सुखजीत सिंह ने पहला गोल दागा और स्कोर को 1-2 कर दिया।
दूसरे क्वार्टर में रोमांचक रही जंग

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अच्छा खेल दिखाया। दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात ये रही कि उन्होंने अर्जेंटीना को कोई पेनल्टी कॉर्नर भी नहीं दिया। हालांकि, पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया 1-2 से पीछे थी।

तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने बनाई बढ़त
दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर सकी अर्जेंटीना की टीम ने तीसरे क्वार्टर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने खेल के 33वें मिनट में तीसरा गोल कर दिया। अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमेन ने तीसरा गोल दागा और टीम को बढ़त को 3-1 कर दिया। भारत को तीसरे क्वार्टर में 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इंडिया इसका फायदा नहीं उठा सकी। भारतीय खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। टॉमस डोमेन ने तीसरे क्वार्टर में ही एक बार फिर कमाल किया और अपना दूसरा गोल दाग दिया। उन्होंने खेल के 45वें मिनट में गोल दागा और अर्जेंटीना की बढ़त को 4-1 कर दिया।

भारतीय टीम को मिली हार
चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने पांचवा गोल किया और भारत पर विशाल बढ़त बना ली। अर्जेंटीना के लिए पांचवा गोल लुकस टोस्कानी ने दागा और उन्होंने बढ़त को 5-1 कर दिया। भारत की हार यहीं से सुनिश्चित हो गई थी। हालांकि, अंत में टीम इंडिया ने दो गोल दागे और हार के अंतर को कम किया। 58वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल किया, जबकि 60वें मिनट में हार्दिक सिंह ने भी गोल किया। इस तरह से भारत ने स्कोर को 5-3 किया। हार के साथ टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई है और वे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports