,

नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर बादल मैदान में, मलोट में कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

श्री मुक्तसर साहिब. महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले के बाद स्वस्थ होकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बुधवार को पहली बार पंजाब में बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। उनकी रैली उनके गृह जिले श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में आयोजित की जा रही है। इस रैली को हमले के बाद…

नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर बादल मैदान में, मलोट में कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

श्री मुक्तसर साहिब.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले के बाद स्वस्थ होकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बुधवार को पहली बार पंजाब में बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। उनकी रैली उनके गृह जिले श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में आयोजित की जा रही है।

इस रैली को हमले के बाद उनकी पंजाब में राजनीतिक सक्रियता की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। रैली से एक दिन पहले मंगलवार को सुखबीर सिंह बादल ने तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में पहुंचकर अरदास की और गुरु घर में माथा टेका। इसके बाद बुधवार को मलोट में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच पहुंचेंगे। रैली के दौरान वह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर सकते हैं। साथ ही पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और पार्टी की आगे की रणनीति पर भी अपनी बात रख सकते हैं।

8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मी
पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध और पंजाब के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए दाना मंडी में "पंजाब बचाओ रैली" आयोजित की जा रही है। इसमें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल वर्करों को संबोधित करेंगे। रैली में 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भीषण गर्मी के मद्देनजर 5,000 कुर्सियां और पंखों की विशेष व्यवस्था की गई है।

13 अगस्त को हुआ था हमला
बता दें कि 13 अगस्त को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवाण जी मुगत में सुखबीर बादल पर हमला हुआ था। हमले में उनके दाहिने हाथ पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें तत्काल नांदेड़ के यशोसाईं अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने करीब 90 मिनट तक सर्जरी कर कटे हुए टेंडन और अल्नर आर्टरी नर्व को ठीक किया था। चिकित्सकों ने बाद में उन्हें खतरे से बाहर बताया था। हमले के एक दिन बाद सुखबीर बादल पंजाब लौट आए थे, लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें आराम करने को कहा गया था। अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने दोबारा सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ा दी है। हमले के मामले में हमलावर की पहचान पुणे निवासी करीब 60 से 62 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई थी। बताया गया कि वह वाणिज्य और कानून का स्नातक है तथा पिछले दो वर्षों से गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में काम कर रहा था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports