,

राजधानी भोपाल में मिलिट्री कॉम्बेट का रोमांच, टैंक से लेकर हेलीकॉप्टर तक दिखाएंगे दम

भोपाल   मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही भारतीय सेना के टैंकों और हेलीकॉप्टर्स की गर्जना सुनाई देगी. इसी के साथ सेना का शौर्य भी देखने मिलेगा. दरअसल, आगामी 15 जनवरी को भारतीय सेना के टैंक, हेलीकॉप्टर से लेकर मिलिट्री का कॉम्बेट डेमो भोपाल में दिखाया जाएगा. दरअसल, भारतीय सेना द्वारा, '' आपकी सेना-आपके पास''…

राजधानी भोपाल में मिलिट्री कॉम्बेट का रोमांच, टैंक से लेकर हेलीकॉप्टर तक दिखाएंगे दम

भोपाल 
 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही भारतीय सेना के टैंकों और हेलीकॉप्टर्स की गर्जना सुनाई देगी. इसी के साथ सेना का शौर्य भी देखने मिलेगा. दरअसल, आगामी 15 जनवरी को भारतीय सेना के टैंक, हेलीकॉप्टर से लेकर मिलिट्री का कॉम्बेट डेमो भोपाल में दिखाया जाएगा. दरअसल, भारतीय सेना द्वारा, '' आपकी सेना-आपके पास'' कार्यक्रम के तहत शौर्य प्रदर्शन भोपाल में किया जाना है. इसे लेकर भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भारतीय सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

जम्बूरी मैदान में दिखेंगे भारतीय सेना के टैंक
कर्नल सुब्रत मिश्रा ने बताया, '' राजधानी भोपाल में मुख्य आर्मी डे परेड भेल के कालीबाड़ी मार्ग पर आयोजित होगा. टीटी नगर स्टेडियम में देशभक्ति को जगानेवाले भव्य शौर्य संध्या का आयोजन किया जाएगा. शहर के जम्बूरी मैदान में भारतीय सेना के आधुनिक सैन्य उपकरणों का स्टेटिक और डायनेमिक प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा बोट क्लब पर सेना के शौर्य, सामरिक क्षमता और रणनीतिक कौशल को दिखाने के लिए इंटीग्रटेड कॉम्बेट डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा। 

सेना के टैंकों के लिए मैदान होगा दुरूस्त
उधर सेना के इस अद्भुत कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बैठक बुलाकर अधिकारियों को इसकी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं. भारतीय सेना के सिविल इंजीनियर विशेषज्ञ पवन कुमार ने कहा, '' परेड मैदान को इस तरह से तैयार किया जाएगा जिससे मैदान सेना के टैंकों का वजन सह सके. इसके लिए परेड मैदान को सेना के टैंक व गाइडलाइन के हिसाब से तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और अन्य निर्माण एजेंसियों के साथ तकनीकि मानकों पर चर्चा की गई है। 

सेना के कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह
उधर भारतीय सेना के इस कार्यक्रम को लेकर लोगों का जबर्दस्त उत्साह दिखाई देगा. भोपाल में 30 सितंबर 2023 को भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो और फ्लाईपास्ट का आयोजन किया जा चुका है, इसे देखने के लिए लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया था. वहीं, इस कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के 65 फाइटर प्लेन और दूसरे विमानों ने शानदार करतब दिखाए थे. इसमें सुखोई, मिराज, जगुआर और एलसीए तेजस जैसे फाइटर प्लेन शामिल होंगे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports