,

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का कक्षा शुभारंभ समारोह संपन्न

निवाली, जिला बड़वानी  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, सतना के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के स्नातक एवं परास्नातक शैक्षणिक सत्र के कक्षा शुभारंभ समारोह का आयोजन पद्म स्वर्गीय कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय, निवाली में किया गया। कार्यक्रम…

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का कक्षा शुभारंभ समारोह संपन्न

निवाली, जिला बड़वानी

 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, सतना के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के स्नातक एवं परास्नातक शैक्षणिक सत्र के कक्षा शुभारंभ समारोह का आयोजन पद्म स्वर्गीय कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय, निवाली में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल सिसोदिया जी रहे। विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद निवाली के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी जी, भाजपा मंडल निवाली के मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित जी, मंडल उपाध्यक्ष मधुकर अहीर जी एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड निवाली के ब्लॉक समन्वयक आपसिंह चौहान जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कन्हैयालाल सिसोदिया जी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल डिग्री प्राप्त करने तक अपनी शिक्षा को सीमित न रखें, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से गांवों में शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशामुक्ति, जनजागरूकता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी ताकत है और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को नेतृत्व के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

वहीं ब्लॉक समन्वयक आपसिंह चौहान जी ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के पाठ्यक्रम, उद्देश्य, गतिविधियों एवं सामाजिक सहभागिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ मैदानी स्तर पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

नगर परिषद निवाली के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी जी ने भी जन अभियान परिषद के उद्देश्यों एवं समाज के विकास में उसकी भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों द्वारा स्वैच्छिक शपथ ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी सुवालाल चौहान, रामलाल सोलंकी, सरवत ब्राह्मणे एवं सरदार डावर सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के मेंटर्स राकेश चौहान, आनंद खोटे एवं निराम तरोले तथा बड़ी संख्या में BSW एवं MSW के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन  मेंटर राकेश चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed