,

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट, सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भोपाल  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात ने प्रदेश में नमी की मजबूत सप्लाई लाइन तैयार कर दी है। इसके असर से राज्य का मौसम दो हिस्सों में बंट गया है जहां पूर्वी इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं, वहीं पश्चिमी हिस्से सिर्फ फुहारों और बौछारों से तरबतर हैं। इस मानसूनी हलचल और…

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट, सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भोपाल

 बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात ने प्रदेश में नमी की मजबूत सप्लाई लाइन तैयार कर दी है। इसके असर से राज्य का मौसम दो हिस्सों में बंट गया है जहां पूर्वी इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं, वहीं पश्चिमी हिस्से सिर्फ फुहारों और बौछारों से तरबतर हैं। इस मानसूनी हलचल और बादलों के डेरे से दिन के तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई

शुक्रवार को दिनभर रुकरुक कर हुई वर्षा में नरसिंहपुर 34 मिलीमीटर और सागर 33 मिलीमीटर पानी के साथ सबसे आगे रहे। इसके अलावा जबलपुर में 23, नर्मदापुरम में 17, दमोह में 13 और टीकमगढ़ में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी भोपाल, इंदौरउज्जैन संभाग के पश्चिमी बेल्ट में हल्की बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा।

पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट, पूर्वी जिलों में बढ़ेगी तेजी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे आगामी दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की रफ्तार और तेज होगी। हालांकि, उत्तरपश्चिम यूपी का लो प्रेशर एरिया दूर होने से बेअसर है। मौसम केंद्र ने शनिवार के लिए रीवा, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, कटनी, सिवनी और बालाघाट सहित पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

कहां कितनी हुई वर्षा?

शहर

वर्षा (मिलीमीटर में)

रायसेन

10.0

गुना

5.0

भोपाल

0.4

दतिया

0.2

मलाजखंड

0.6

नौगांव

1.0

पचमढ़ी

2.0

रीवा

3.0

सतना

1.0

उमरिया

3.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)

न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)

भोपाल

27.6

23.0

इंदौर

28.3

22.3

ग्वालियर

32.6

25.2

जबलपुर

25.4

23.6

नोटतापमान डिग्री सेल्सियस में

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports