,

आर्थिक तंगी नहीं रोक पाएगी पढ़ाई: पेण्ड्रा की उर्मिला को पीएम श्री सेजेस स्कूल में प्रवेश

पेण्ड्रा. दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की होनहार बालिका कुमारी उर्मिला बैगा को पीएम श्री सेजेस हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पेण्ड्रा में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिलाया गया. साथ ही पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, पेण्ड्रा में भी प्रवेश कराया गया है. उर्मिला ग्राम पंचायत डाहीबहरा, विकासखंड गौरेला की…

आर्थिक तंगी नहीं रोक पाएगी पढ़ाई: पेण्ड्रा की उर्मिला को पीएम श्री सेजेस स्कूल में प्रवेश

पेण्ड्रा.

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की होनहार बालिका कुमारी उर्मिला बैगा को पीएम श्री सेजेस हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पेण्ड्रा में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिलाया गया. साथ ही पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, पेण्ड्रा में भी प्रवेश कराया गया है.

उर्मिला ग्राम पंचायत डाहीबहरा, विकासखंड गौरेला की निवासी हैं. उनके पिता रामचरण बैगा कृषि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. उर्मिला ने पिछले सत्र में हाई स्कूल अँधियारखोह से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की. अँधियारखोह में हायर सेकेंडरी विद्यालय नहीं होने और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. इसकी जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारीपारा की प्राचार्य मोनिका जैन को मिली, जिन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के संज्ञान में मामला लाया.

जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में मोनिका जैन और बालिका शिक्षा कार्यक्रम की जिला समन्वयक सरस्वती यादव ने उर्मिला को पेण्ड्रा लाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया. प्रवेश शुल्क मोनिका जैन ने वहन किया. वहीं नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा अध्यक्ष राकेश जालान ने ड्रेस, ब्राउजर, पुस्तकें, कॉपियां और जूते प्रदान किए. राकेश जालान ने कहा कि आर्थिक परिस्थिति किसी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए. उमिर्ला जैसी बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देना सभी की जिम्मेदारी है. नगर पालिका की ओर से उनकी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाएगा. इस दौरान राकेश चतुर्वेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा आर.एन. चंद्रा, बालमुकुंद अग्रवाल और आलोक शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports