,

ग्राम जरही में कजलिया विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

ग्राम जरही में कजलिया विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया छबिलाल/राजेंद्रग्राम ग्राम पंचायत जरही में शिव मंदिर तालाब के पास आज कजलिया (भुजरिया / जवारा) पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सावन माह में बोए गए जवारे जब अंकुरित हो गए, तो आज सुबह से ही गांव की महिलाओं, बहनों और बच्चों…

ग्राम जरही में कजलिया विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

ग्राम जरही में कजलिया विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

छबिलाल/राजेंद्रग्राम
ग्राम पंचायत जरही में शिव मंदिर तालाब के पास आज कजलिया (भुजरिया / जवारा) पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सावन माह में बोए गए जवारे जब अंकुरित हो गए, तो आज सुबह से ही गांव की महिलाओं, बहनों और बच्चों में उत्साह देखा गया। सभी अपने-अपने घरों से कजलिया की टोकरियां सिर पर रखकर पारंपरिक गीत गाते हुए गांव के मंदिर और तालाब किनारे पहुंचे।

वहाँ सभी ने विधि-विधान से कजलिया का विसर्जन किया और एक-दूसरे को कजलिया देकर "फूलो-फलो, बढ़ो" का आशीर्वाद दिया। भाइयों ने अपने कानों में कजलिया लगाए और बहनों को शगुन भेंट किया।

इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों ने बताया कि कजलिया अच्छी फसल और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। पूरे गांव में मेले जैसा माहौल रहा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports