उज्बेकिस्तान में बॉलीवुड का जादू! PM मोदी के सामने बच्चों ने किया ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ पर डांस

नई दिल्ली विदेशी धरती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और बैकग्राउंड में बज रहा हिंदी सिनेमा का एक ऐसा गाना, जिसकी धुन सुनते ही भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. मौका खास था और नजारा भी. उज्बेकिस्तान के नन्हे बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मशहूर हिंदी गाने 'उड़े जब जब जुल्फें…

उज्बेकिस्तान में बॉलीवुड का जादू! PM मोदी के सामने बच्चों ने किया ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ पर डांस

नई दिल्ली
विदेशी धरती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और बैकग्राउंड में बज रहा हिंदी सिनेमा का एक ऐसा गाना, जिसकी धुन सुनते ही भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. मौका खास था और नजारा भी. उज्बेकिस्तान के नन्हे बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मशहूर हिंदी गाने 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' पर डांस किया। 

बच्चों की इस रंगारंग परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बच्चों को पूरे उत्साह के साथ डांस करते देखा जा सकता है. उनकी एनर्जी और गाने पर तैयार किए गए स्टेप्स ने माहौल को और खास बना दिया। 

वीडियो में बच्चे लाल कालीन वाले हॉल में पूरे उत्साह के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंच के पास खड़े होकर बच्चों की इस प्रस्तुति का आनंद लेते दिखाई देते हैं। 

परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद पीएम मोदी बच्चों से मिले और उन्हें स्नेह भरा आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में मौजूद भारतीय समुदाय के लोग तिरंगा लहराते और तालियां बजाते भी नजर आए। 

पीएम मोदी ने की सांस्कृतिक कार्यक्रम की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने भी ताशकंद में हुए इस सांस्कृतिक स्वागत का जिक्र सोशल मीडिया पर किया. उन्होंने भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह को भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंधों का एक आनंददायक उत्सव बताया। 

कार्यक्रम में बॉलीवुड संगीत के साथ-साथ भारतीय और उज़्बेक नृत्य परंपराओं का संगम भी देखने को मिला. 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' पर प्रस्तुति के अलावा कथक और अंदिजान पोल्का के फ्यूजन डांस ने भी लोगों का ध्यान खींचा. कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री सेंटर के छात्रों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। 

PM मोदी का उज्बेक राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे हैं. ताशकंद पहुंचने पर खुद उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया. राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की तरफ से किए गए इस ग्रैंड वेलकम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से गदगद हो गए. उन्होंने अपने स्वागत के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव का आभार जताते हुए कहा कि यह भारत और उज्बेकिस्तान के गहरे और तेज गति से बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है। 

वहीं, पीएम मोदी ने ताशकंद स्थित होटल में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी काफी संख्या में शामिल रहे. भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में जमकर ‘मोदी.. मोदी..’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए. इतना ही नहीं, भारतीय समुदाय की महिलाओं ने पीएम मोदी से हाथ पर राखी भी बांधी। 

भारत-उज़्बेकिस्तान के रिश्तों की खूबसूरत झलक
उज्बेक बच्चों का हिंदी गाने पर डांस सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं था. इसमें दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर मौजूद जुड़ाव की झलक भी दिखाई दी। 

भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड संगीत का असर मध्य एशिया के कई देशों में लंबे समय से देखा जाता रहा है. ऐसे में ताशकंद में उज्बेक बच्चों का एक क्लासिक हिंदी गाने पर डांस करना भारत और उज्बेकिस्तान के सांस्कृतिक रिश्तों की एक खूबसूरत तस्वीर बन गया। 

वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. बच्चों की मासूमियत और भारतीय गाने पर उनके जोश भरे डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

ताशकंद यात्रा पर भारत-उज्बेकिस्तान के संबंधों को मजबूत करेंगे PM मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताशकंद के अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे. इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में विस्तृत रूप से उच्च स्तरीय बातचीत करेंगे। 

शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र भी जाएंगे पीएम मोदी
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ताशकंद में स्थित शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि ये दोनों देशों के बीच के मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सभ्यतागत और जनस्तरीय संबंध लंबे वक्त से चले आ रहे हैं। 

अपनी दो दिवसीय ताशकंद यात्रा पर जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यात्रा के दौरान मध्य एशिया के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के साथ ट्रेड, इंवेस्टमेंट, डिजिटल कनेक्शन, डिफेंस और एनर्जी समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports