‘इस्लाम बाकी सभी धर्मों से श्रेष्ठ’! कांग्रेस मंत्री के बयान पर घिरी सरकार, BJP ने की बर्खास्तगी की मांग

नई दिल्ली  कर्नाटक में भ्रष्टाचार के आरोपों में एक मंत्री के इस्तीफे के महज 2 दिन बाद कांग्रेस सरकार एक नए विवाद में घिर गई है। इस्लाम को सबसे महान धर्म बताकर कांग्रेस के एक मंत्री निशाने पर आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने हाल ही में…

‘इस्लाम बाकी सभी धर्मों से श्रेष्ठ’! कांग्रेस मंत्री के बयान पर घिरी सरकार, BJP ने की बर्खास्तगी की मांग

नई दिल्ली 
कर्नाटक में भ्रष्टाचार के आरोपों में एक मंत्री के इस्तीफे के महज 2 दिन बाद कांग्रेस सरकार एक नए विवाद में घिर गई है। इस्लाम को सबसे महान धर्म बताकर कांग्रेस के एक मंत्री निशाने पर आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने हाल ही में इस्लाम को "अन्य सभी धर्मों से श्रेष्ठ" बता दिया। इसके बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा रायरेड्डी से लगातार माफी मांगने को कह रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि रायरेड्डी या तो हिंदू समुदाय से माफी मांगें या उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप भी लगाए हैं।

क्या बोले थे रायरेड्डी?
इससे पहले कोप्पल जिले के कुकनूर शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने कथित तौर पर विवादित बयान दिया था। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा था, “जो लोग इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते, वे इसके बारे में गलत धारणाएं और राय बना लेते हैं। मैं कहना चाहूंगा कि इस्लाम बाकी सभी धर्मों से श्रेष्ठ है क्योंकि इसकी शुरुआत मानवता से होती है। यह एक वैज्ञानिक धर्म है जो लोगों को सही तरीके से जीना सिखाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि भले ही वे ज्यादा मंदिरों या मठों में नहीं जाते, लेकिन विभिन्न धर्मों और उनके इतिहास पढ़ते जरूर करते हैं। उन्होंने मक्का जाने की इच्छा जाहिर करते हुए यह भी कहा कि वहां जाने के लिए धर्म परिवर्तन की परंपरा के कारण वे ऐसा नहीं कर सकते।

बीजेपी का तीखा हमला
भाजपा ने इस बयान पर कांग्रेस को घेरा है। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने मंत्री के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे 'सनातन धर्म का अपमान' करार दिया। आर अशोक ने एक्स पर एक पोस्ट में पूछा, “क्या आपकी कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता का कोई अंत नहीं है? आप सुबह-सुबह कैमरों के सामने मंदिरों में पूजा का नाटक करते हैं, लेकिन जब आपकी ही कैबिनेट का मंत्री सनातन धर्म और मठ-मंदिरों का अपमान करता है, तो आप चुप क्यों रहते हैं?”

बीजेपी नेता ने साफ कहा कि बसवराज रायरेड्डी को तुरंत अपना बयान वापस लेकर राज्य के सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वे ऐसा नहीं करते, तो मुख्यमंत्री को उन्हें तुरंत कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। वहीं बीजेपी प्रवक्ता अशोक गौड़ा ने भी मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि रायरेड्डी अपने वोटर्स को खुश करने के लिए ऐसी 7वीं सदी की मानसिकता में जी रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed