,

पंजाब में बारिश का बड़ा घाटा, अगस्त में 39% कम बरसा पानी; मौसम बदलने के आसार

अमृतसर  पंजाब में मानसून का प्रदर्शन अगस्त में भी निराशाजनक रहा। पूरे महीने प्रदेश में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त में सामान्य बारिश 146.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 88.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले जून से अगस्त तक भी पंजाब में बारिश की कमी बनी हुई है।…

पंजाब में बारिश का बड़ा घाटा, अगस्त में 39% कम बरसा पानी; मौसम बदलने के आसार

अमृतसर
 पंजाब में मानसून का प्रदर्शन अगस्त में भी निराशाजनक रहा। पूरे महीने प्रदेश में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त में सामान्य बारिश 146.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 88.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले जून से अगस्त तक भी पंजाब में बारिश की कमी बनी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 31 अगस्त तक पंजाब में सामान्य 362.1 मिलीमीटर के मुकाबले केवल 230.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस तरह इस अवधि में बारिश करीब 36 प्रतिशत कम रही। लगातार कम बारिश से कृषि और भूजल को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

उधर, 31 अगस्त के जारी आंकड़ों के अनुसार को प्रदेश में मौसम अधिकांश हिस्सों में शुष्क रहा। केवल पठानकोट में 3.5 मिलीमीटर और थीन बांध क्षेत्र में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आज राहत नहीं, लेकिन जल्द बरसेंगे बादल
1 सितंबर: मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर को प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी नहीं है। हिमाचल से सटे कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं।

2 सितंबर: मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दिन पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

3 सितंबर: इन जिलों के साथ पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश की चेतावनी रहेगी। अन्य जिलों के लिए इन दिनों कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जबकि अन्य जिलों में हल्की फुल्की बारिश होने के आसार हैं।

4 सितंबर: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश की चेतावनी रहेगी। अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है।

38 के पार पहुंचा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी 31 अगस्त 2026 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब का औसत अधिकतम तापमान बीते दिन की तुलना में 0.6°C कम रहा है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.8°C अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 38.8°C दर्ज किया गया, जबकि प्रमुख शहरों में पटियाला में 35.7°C (सामान्य से 2.2°C अधिक), अमृतसर में 35.5°C, चंडीगढ़ व लुधियाना में 35.0°C, मोहाली में 34.1°C और जालंधर में 32.6°C तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर और पूर्वी पंजाब के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में लंबे समय से बारिश की कमी झेल रहे क्षेत्रों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, प्रदेश में मानसून की कुल कमी को देखते हुए कुछ दिनों की बारिश से स्थिति में बड़ा बदलाव आने की संभावना सीमित है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports