,

पंजाब कांग्रेस का हल्ला बोल! राहुल और राजा वड़िंग के समर्थन में प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

चंडीगढ़. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ अनुसूचित जाति आयोग की ओर से जारी गिरफ्तारी संबंधी आदेशों के विरोध में मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस…

पंजाब कांग्रेस का हल्ला बोल! राहुल और राजा वड़िंग के समर्थन में प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

चंडीगढ़.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ अनुसूचित जाति आयोग की ओर से जारी गिरफ्तारी संबंधी आदेशों के विरोध में मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक खींचतान की स्थिति बनी रही। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में चंडीगढ़ पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. राजकुमार वेरका ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और अनुसूचित जाति आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।

वहीं, उत्तराखंड के हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कार्रवाई तथा राजा वड़िंग के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेशों का भी विरोध किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डॉ. राजकुमार वेरका और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सेक्टर-11 थाने ले गई, जहां करीब आधे घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। डॉ. वेरका ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति आयोग बंधुआ मजदूरों की तरह काम कर रहा है। उन्होंने राजा वड़िंग के खिलाफ गिरफ्तारी आदेशों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि मामला हाई कोर्ट के विचाराधीन होने के बावजूद आयोग इस तरह के आदेश जारी नहीं कर सकता। प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक मध्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और मार्ग को बंद करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports