दुबई शिफ्ट होने के बाद भी नहीं मिला पीछा! मंदाना करीमी के दोस्तों को भेजे जा रहे फर्जी ईमेल

मुंबई  ‘बिग बॉस’ फेम मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक परेशान करने वाली बात है. मंदाना ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पिछले करीब 6 साल से साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग का सामना कर रही…

दुबई शिफ्ट होने के बाद भी नहीं मिला पीछा! मंदाना करीमी के दोस्तों को भेजे जा रहे फर्जी ईमेल

मुंबई 
‘बिग बॉस’ फेम मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक परेशान करने वाली बात है. मंदाना ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पिछले करीब 6 साल से साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग का सामना कर रही हैं और भारत छोड़कर दुबई शिफ्ट होने के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं है। 

मंदाना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए, जिनमें उन्होंने बताया कि उनके अलग होने के बाद से ही उन्हें ऑनलाइन परेशान किया जा रहा है. उनका कहना है कि उनकी जिंदगी पर नजर रखने वाला कोई अनजान शख्स उनके जानने वाले लोगों, प्रोड्यूसर्स और को-स्टार्स तक को ईमेल भेज रहा है. इतना ही नहीं, उनके मुताबिक इन ईमेल्स में कभी उनके बारे में बदनाम करने वाली बातें लिखी होती हैं तो कभी पैसे की मांग की जाती है। 

‘6 साल से साइबर बुलिंग और स्टॉकर का सामना कर रही हूं’

मंदाना ने वीडियो में अपनी परेशानी बताते हुए कहा- मैं छुट्टी पर हूं और फिर से वही हुआ है. पिछले 6 साल से, जब से मैं अलग हुई हूं, तब से मैं साइबर बुलिंग और एक स्टॉकर का सामना कर रही हूं. एक अकाउंट ने मेरे प्रोड्यूसर और को-स्टार्स को मैसेज किया, ताकि उन्हें मेरे बारे में बताया जा सके और उनसे पैसे भी मांगे गए. यह अब भी हो रहा है। 

मंदाना ने आगे कहा- मुझे समझ नहीं आता कि आखिर कौन मुझसे इतनी नफरत करता है और क्यों चाहता है कि मेरे पास कोई काम, पैसा या दोस्त न रहें. मैंने चार साल पहले इस मामले की तह तक जाने की कोशिश की थी. मैंने यह पता लगाने के लिए किसी व्यक्ति को काम पर रखा था कि आखिर यह कौन है. मुझे बताया गया कि किसी ने एक प्रोफेशनल हैकर को पैसे दिए हैं, ताकि वह मेरे पोस्ट पर लगातार नजर रख सके। 

एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि जो भी शख्स मशहूर होता है, उसे ‘मीनाक्षी’ के नाम से ईमेल भेजा जाता है. मंदाना ने कहा- मैं इस समय भारत छोड़ चुकी हूं, लेकिन मेरे दोस्तों को अब भी ईमेल मिल रहे हैं. सच कहूं तो जो लोग मुझे जानते हैं, उन्होंने मुझे वे ईमेल भेजे हैं. वह एक फर्जी अकाउंट है. भारत की पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर सकी. कोई बस मेरा नाम और मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। 

ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर कर बोलीं- अब चुप नहीं बैठूंगी
मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन ईमेल्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अब बहुत हो चुका है. उन्होंने कहा- काफी हो चुका है. कई सालों से मैं एक अनजान व्यक्ति की लगातार साइबर बुलिंग, उत्पीड़न और स्टॉकिंग का सामना कर रही हूं. वह मेरी जिंदगी पर करीब से नजर रखता है और उन लोगों को दुर्भावनापूर्ण ईमेल भेजता है, जिनके साथ मैं अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करती हूं या जिनके संपर्क में रहती हूं. भारत से दुबई जाने के बाद भी यह जारी है। 

मंदाना ने आगे बताया कि वह पहले भी कई साइबर क्राइम शिकायतें दर्ज करा चुकी हैं और अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बारे में बोलने और सबूत शेयर करने का फैसला किया है। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा- अगर आपको मेरे बारे में कोई ईमेल मिलता है तो उससे संपर्क न करें, पैसे न भेजें और उसमें लिखी बातों पर भरोसा न करें. उसे सुरक्षित रखें, स्क्रीनशॉट लें और मुझे भेजें. यह उत्पीड़न है और अब मैं चुप नहीं रहूंगी। 

मंदाना के शेयर किए स्क्रीनशॉट में स्टॉकर की ओर से किए मेल में कई भद्दी बातें लिखी हैं. उसने एक्ट्रेस वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया है. 12 करोड़ की डिमांड करते हुए स्टॉकर ने लिखा कि- अब कुल जुर्माना 12 करोड़ रुपये है. तुम इंतजार करते रहो और वेश्यावृत्ति से कमाए पैसे जमा करती रहो. जितना ज्यादा तुम इस तरह सस्ता पैसा कमाने की कोशिश करोगी, उतना ही जुर्माना बढ़ता जाएगा। 

'यह मत समझना कि मैं मजाक कर रहा हूं. जब तक तुम पैसे नहीं दोगी, मैं स्पॉन्सरशिप फॉर्म पर साइन नहीं करूंगा. अगर तुम्हें बच्चा चाहिए, तो मेरी बात माननी होगी. गंदगी से पैसे कमाना बंद करो. नहीं तो UAE का पासपोर्ट होने की वजह से सिर्फ प्रॉपर्टी खरीदकर बच्चा पैदा करने की कोशिश करना तुम्हारी सबसे बड़ी गलती होगी. तुम्हारा पासपोर्ट तुम्हें EU में रहने की इजाजत देता है, 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तुम्हें किसी भी तरह की प्रेग्नेंसी की इजाजत है। 

मई में भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुई थीं मंदाना
मंदाना करीमी ने मई में भारत छोड़कर दुबई को अपना नया ठिकाना बनाया था. उस वक्त उन्होंने इसकी वजह सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को बताया था. हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया था कि उनका फैसला किसी एक देश या किसी एक घटना को लेकर नहीं था, बल्कि जिंदगी के नए दौर की शुरुआत से जुड़ा था। 

भारत छोड़ने को लेकर मंदाना ने अपनी भावनाएं भी खुलकर जाहिर की थीं. उन्होंने कहा था- भारत छोड़ना मेरे लिए भावुक कर देने वाला है. भारत ने मेरी जिंदगी के सबसे बड़े अध्यायों में से एक को आकार दिया है. मैं वहां सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक महिला, एक कलाकार और अपने घर से दूर अपनी आवाज तलाशने वाली इंसान के तौर पर बड़ी हुई हूं। 

मॉडलिंग से शुरू हुआ था सफर, ‘बिग बॉस 9’ से घर-घर पहुंचीं
मंदाना करीमी ईरान की एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने 2010 में मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. साल 2015 में उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉय’ में कैमियो किया. इसी साल वह ‘बिग बॉस 9’ में भी नजर आईं और शो की सेकेंड रनर-अप रहीं. इसके बाद उन्होंने ‘भाग जॉनी’, ‘मैं और चार्ल्स’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘थार’ थी, जो 2022 में रिलीज हुई थी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports