17 सितंबर को सूर्य गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

ज्योतिष में ग्रहों की चाल को व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जाता है. सितंबर के मध्य में सूर्य एक बार फिर अपनी राशि बदलने जा रहे हैं.17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे. करीब एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे.ज्योतिषीय मान्यता…

17 सितंबर को सूर्य गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

ज्योतिष में ग्रहों की चाल को व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जाता है. सितंबर के मध्य में सूर्य एक बार फिर अपनी राशि बदलने जा रहे हैं.17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे. करीब एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे.ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सूर्य के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ रह सकता है.

सूर्य को ज्योतिष में आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद और अधिकार का कारक माना जाता है.वहीं कन्या राशि का संबंध बुध से है, जिसे तर्क, बुद्धि, गणना और व्यावहारिकता से जोड़ा जाता है.ऐसे में सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश कुछ जातकों के लिए नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से अच्छे अवसर लेकर आ सकता है.आइए जानते हैं किन 5 राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभकारी रहने की संभावना है.

सिंह राशि
सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है.इस दौरान काम को लेकर आपकी सक्रियता बढ़ेगी. नौकरी करने वाले लोगों को इंटरव्यू या किसी प्रशासनिक कार्य में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर भी स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं.यात्रा से जुड़े अवसर मिल सकते हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर विशेष महत्व रखता है क्योंकि सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं.  काम में आपकी पहचान बढ़ सकती है.

कारोबार करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. किसी नई योजना पर काम शुरू करने या कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं.हालांकि निजी जीवन में बातचीत के दौरान संयम बनाए रखना बेहतर होगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है और कारोबार करने वालों को पार्टनरशिप से लाभ मिलने की संभावना है.

इस दौरान अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं. परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है. हालांकि वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव से बचना जरूरी होगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों को नई डील मिलने के अवसर बन सकते हैं.

भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा .  कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश कई मामलों में राहत लेकर आ सकता है. मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है.

आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ बचत करने में भी सफलता मिल सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.सेहत के लिहाज से भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

सूर्य गोचर कब होगा?
सूर्य 17 सितंबर 2026 को सुबह 7:12 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में सूर्य से संबंधित सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठाने के लिए रविवार को सूर्य को जल अर्पित करना और जरूरतमंद व्यक्ति को दान देना शुभ माना जाता है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed