अग्निवीर भर्ती का अगला चरण सागर में, 1 से 14 अक्टूबर तक होगी शारीरिक परीक्षा; 11 हजार युवा होंगे शामिल

सागर  भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ग्वालियर ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस बार सागर और ग्वालियर संभाग की भर्ती सागर में ही की जाएगी. 1 से 14 अक्टूबर 2026 तक इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में 14 दिवसीय सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी.…

अग्निवीर भर्ती का अगला चरण सागर में, 1 से 14 अक्टूबर तक होगी शारीरिक परीक्षा; 11 हजार युवा होंगे शामिल

सागर
 भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ग्वालियर ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस बार सागर और ग्वालियर संभाग की भर्ती सागर में ही की जाएगी. 1 से 14 अक्टूबर 2026 तक इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में 14 दिवसीय सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. रैली की तैयारियों को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हो चुकी है. बैठक में एसपी अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त, एआरओ ग्वालियर के कर्नल पंकज कुमार, अपर कलेक्टर, सीएसपी, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी, आरटीओ, सीएमएचओ और एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री, इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य सहित बीएसएनएल के मुख्य अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे। 

जिला प्रशासन ने भर्ती की तैयारियां पूरी की
वहीं, दूसरी तरफ अग्निवीर भर्ती में सेना के सहयोग के लिए जिला कलेक्टर सागर द्वारा मीटिंग कर सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है. 14 दिन चलने वाली इस भर्ती में करीब 11 हजार उम्मीदवार भाग लेंगे. भर्ती की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि "अग्निवीर सेवा भर्ती का जो कार्यक्रम है, अपने यहां सागर जिले में एक अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें विभिन्न 10 जिलों के प्रतिभागी भाग लेंगे. जिनमें ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, अशोकनगर और सागर संभाग के जिलों के प्रतिभागी भाग लेंगे. अग्निवीर सेवा भर्ती का आयोजन स्थल इंजीनियरिंग काॅलेज रहेगा. इसको लेकर बैठक में सभी तैयारियों के संबंध में चर्चा की गयी है. जितने भी विभाग इस भर्ती में भूमिका निभाएंगे, उन सबको उनकी जिम्मेदारी नोट करायी गयी है, जिससे अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को बिना किसी असुविधा के शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज निरीक्षण में भाग ले सकें. इन सब व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। 

10 जिलों के 11 हजार उम्मीदवार लेंगे हिस्सा
कर्नल पंकज कुमार ने भर्ती रैली के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी. एडीएम सागर ने विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों एवं उनके द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी. भर्ती रैली में शिवपुरी, सागर, छतरपुर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, भिंड, मुरैना और ग्वालियर सहित 10 जिलों के लगभग 11 हजार आवेदकों के शामिल होने की संभावना है. इस सेना भर्ती रैली में विभिन्न श्रेणियों के योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन सहित विभिन्न श्रेणियों में भर्ती होगी. इसके साथ ही परमानेंट श्रेणियों में सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर भी भर्ती की जाएगी. वीमेन मिलिट्री पुलिस की श्रेणी भी भर्ती रैली में शामिल रहेगी. सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों से अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित है. उम्मीदवार दलालों या फर्जी दावों से सावधान रहें और मेहनत और तैयारी पर भरोसा करें. भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी लाइव अपडेट, एडमिट कार्ड एवं आधिकारिक सूचनाओं के लिए उम्मीदवारों से सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ग्वालियर के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर जानकारी ले सकते हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports