दुबई में पढ़ने वाले भारतीय बच्चों के लिए बड़ी राहत, CBSE-ICSE समेत ये बोर्ड हैं उपलब्ध

विदेश में रहने वाले भारतीय परिवारों के सामने बच्चों की पढ़ाई को लेकर अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या उन्हें भारत जैसा ही पाठ्यक्रम और शिक्षा व्यवस्था मिल पाएगी. खासकर वे अभिभावक, जो बच्चों की आगे की पढ़ाई भारत में जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए बोर्ड का चुनाव काफी अहम होता है. हालांकि,…

दुबई में पढ़ने वाले भारतीय बच्चों के लिए बड़ी राहत, CBSE-ICSE समेत ये बोर्ड हैं उपलब्ध

विदेश में रहने वाले भारतीय परिवारों के सामने बच्चों की पढ़ाई को लेकर अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या उन्हें भारत जैसा ही पाठ्यक्रम और शिक्षा व्यवस्था मिल पाएगी. खासकर वे अभिभावक, जो बच्चों की आगे की पढ़ाई भारत में जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए बोर्ड का चुनाव काफी अहम होता है. हालांकि, दुबई में रहने वाले भारतीय परिवारों के लिए यह चिंता काफी हद तक दूर हो जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां भारतीय पाठ्यक्रम वाले कई स्कूल हैं, जहां बच्चों को CBSE, ICSE समेत अन्य भारतीय बोर्डों के अनुसार पढ़ाई कराई जाती है. दुबई की शिक्षा नियामक संस्था KHDA के मुताबिक, भारतीय पाठ्यक्रम वाले स्कूलों का उल्लेख किया गया है.

CBSE बोर्ड है शामिल
दुबई में भारतीय पाठ्यक्रम वाले स्कूलों में CBSE सबसे प्रमुख बोर्ड में शामिल है. KHDA के अनुसार, दुबई के भारतीय स्कूलों में बड़ी संख्या CBSE बोर्ड से संबंधित है. इन स्कूलों में विद्यार्थियों को CBSE के पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाया जाता है और कक्षा 10 तथा 12 में CBSE बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है.

ICSE का भी ऑप्शन मौजूद
दुबई में केवल CBSE ही नहीं बल्कि ICSE/ISC से जुड़े स्कूल भी हैं. KHDA के अनुसार, ICSE स्कूलों की संख्या CBSE स्कूलों की तुलना में कम है, लेकिन वहां CISCE से संबद्ध भारतीय पाठ्यक्रम उपलब्ध है. ICSE में कक्षा 10 और ISC में कक्षा 12 की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाता है. विकल्प यहीं पर खत्म नहीं होता है बल्कि इसमें केरल स्टेट बोर्ड (KSB) से जुड़े स्कूलों का नाम भी शामिल है. यह विकल्प खास तौर पर केरल से जुड़े भारतीय परिवारों के लिए बेहद अहम हैं, जो अपने बच्चों को भारतीय शिक्षा देना चाहते हैं.

भारत लौटने वाले छात्रों के लिए उपयोगी
दुबई में भारतीय बोर्डों की उपलब्धता उन परिवारों के लिए उपयोगी है, जिनका रोजगार या व्यवसाय UAE में है लेकिन वे बच्चों की शिक्षा भारतीय पाठ्यक्रम के अनुसार जारी रखना चाहते हैं. CBSE का पाठ्यक्रम भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed