Microsoft में नौकरी पाने का सपना? फ्रेशर्स ऐसे करें शुरुआत, इन स्किल्स पर करें फोकस

आज के समय में बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी पाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहता है. अच्छी सैलरी, शानदार वर्क कल्चर और तकनीकी पर नए तरीके से काम करने का तरीका युवाओं को खूब पसंद आता है. खासकर फ्रेशर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में करियर शुरू करना किसी बड़े मौके से कम…

Microsoft में नौकरी पाने का सपना? फ्रेशर्स ऐसे करें शुरुआत, इन स्किल्स पर करें फोकस

आज के समय में बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी पाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहता है. अच्छी सैलरी, शानदार वर्क कल्चर और तकनीकी पर नए तरीके से काम करने का तरीका युवाओं को खूब पसंद आता है. खासकर फ्रेशर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में करियर शुरू करना किसी बड़े मौके से कम नहीं होता लेकिन अक्सर युवाओं को यह समझ नहीं आता कि बिना ज्यादा अनुभव के माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के लिए शुरुआत कहां से करें और किन बातों पर फोकस करें. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, तो आइए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने का पूरा तरीका.    

ये कोर्स से बनेगा मजबूत आधार
माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी पदों के लिए  कंप्यूटर साइंस, आईटी या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़ी पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है. B.Tech, B.E., BCA, MCA या कंप्यूटर साइंस में अन्य डिग्री वाले को भी मौका दिया जाता है. लेकिन ध्यान रखें कि केवल डिग्री नहीं बल्कि नौकरी पाने के लिए आपके पास स्किल भी होनी चाहिए.

इस क्षेत्र पर भी फोकस जरूरी
माइक्रोसॉफ्ट के इंटरव्यू में Data Structures and Algorithms (DSA) पर भी फोकस किया जाता है. उम्मीदवार की सोचने और समस्या हल करने की क्षमता को इसी के जरिए परखा जाता है. Array, Graph, Queue जैसे टॉपिक्स पर अच्छी पकड़ वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है. साथ ही C++, Java, Python, JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का नॉलेज भी उतना ही आवश्यक है.

एआई की है डिमांड
साथ ही अगर किसी उम्मीदवार के पास एआई का अच्छा नॉलेज है, तो उनके के लिए नौकरी का चांस बढ़ जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब बड़ी-बड़ी कंपनियां एआई में निवेश कर रही हैं और उम्मीद कर रही हैं कि वह जिस उम्मीदवार को हायर कर रही हैं, उन्हें उसके बारे में नॉलेज हो.

फ्रेशर्स कैसे कर सकते हैं शुरुआत?
जब भी कड़ी कंपनियों के नाम आते हैं, तो अक्सर ऐसा लगता है कि उनमें केवल सीनियर्स की हायरिंग होती है लेकिन ऐसा नहीं है. माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट पर Early in Profession के तहत फ्रेशर्स और शुरुआती करियर वाले युवाओं को भी मौका दिया जाता है. कंपनी टेक्निकल के साथ नॉन-टेक्निकल रोल्स में भी भर्ती करती है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा एंड अप्लाइड साइंस, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, UX रिसर्च, सेल्स, मार्केटिंग और HR जैसे क्षेत्रों में भी अवसर हो सकते हैं.

इंटर्नशिप का भी है रास्ता
स्टूडेंट के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंटर्नशिप भी एक रास्ता है. कंपनी के मुताबिक, Bachelor's, Master's, MBA और PhD कर रहे छात्रों के लिए अलग-अलग इंटर्नशिप के मौके उपलब्ध हैं. वहीं, पहले और दूसरे साल के कॉलेज छात्रों के लिए Explore Microsoft program भी है. भारत में यह 8 सप्ताह का समय इंटर्नशिप प्रोग्राम है, जिसमें स्टूडेंट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं.

नौकरी के लिए क्या करना होगा?
हालांकि, नौकरी का चाह रखने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट की ऑफिशियल करियर पोर्टल पर अपनी पसंद की वैकेंसी की तलाश करनी होगी. जॉब से जुड़ी जानकारी  में दी गई योग्यता और स्किल को देखकर ऑनलाइन एप्लीकेशन करना होगा. माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन का स्टेटस करियर साइट के एक्शन सेंट से चेक कर सकते हैं. अगर आपकी एप्लीकेशन शॉर्टलिस्ट किया जाता है, तो इंटरव्यू के लिए कंपनी की ओर से संपर्क किया जाता है. इंटरव्यू प्रोसेस रोल के हिसाब से अलग-अलग होती है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports