कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

हैदराबाद  सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया है. यह IPL 2026 सीजन में पंजाब टीम की लगातार तीसरी हार है…

Varad Avatar

by

3 minutes

Read Time

कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

हैदराबाद 
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया है. यह IPL 2026 सीजन में पंजाब टीम की लगातार तीसरी हार है. ये वही टीम है, जो पहले सात मुकाबलों में एक भी नहीं हारी थी. कूपर कोनोली अंत तक लड़ते रहे, लेकिन उनकी 107 रनों की शतकीय पारी पंजाब को जीत नहीं दिला पाई। 
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने दमदार अर्धशतक लगाए, लेकिन उन्हें कई जीवनदान भी मिले. हैदराबाद को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में पंजाब टीम की खराब फील्डिंग का भी बड़ा हाथ रहा। 
काम नहीं आया कूपर कोनोली का शतक
पंजाब 236 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि 4 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. कूपर कोनोली पारी के दूसरे ओवर में बैटिंग करने आ गए थे, उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और 59 गेंद में 107 रनों की पारी खेल नाबाद लौटे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। 
कूपर चाहे पंजाब को जीत ना दिला पाए हों, लेकिन उन्होंने शतक ना लगाया होता तो पंजाब का नेट रन रेट धड़ाम से नीचे गिर गया होता. कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 5 रन बना पाए. मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन और सूर्यांश शेडगे ने 25 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज कोनोली का साथ नहीं दे पाया। 
पंजाब की लगातार तीसरी हार
यह पंजाब किंग्स की सीजन में लगातार तीसरी हार है. वह बहुत लंबे अरसे से टेबल के टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद ने अब पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. दूसरी ओर हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं, क्योंकि उसके 14 अंक हो गए हैं. SRH के तीन मुकाबले बचे हैं, जिनमें एक जीत भी उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग सुनिश्चित कर देगी। 
अभिषेक-हेड ने दिलाई तूफानी शुरुआत
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में 54 रन की साझेदारी कर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. अभिषेक 13 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े. ट्रेविस 19 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए. एसआरएच 84 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। 
ईशान-क्लासेन ने मिले मौकों को भुनाया
यहां से ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. इन दोनों ही बल्लेबाजों के कैच छूटे जिनका फायदा उठाते हुए ईशान और क्लासेन ने अर्धशतक ठोके. ईशान 32 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 63 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. क्लासेन 43 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 29 रन बनाए. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक ने 1-1 विकेट निकाला। 

About the Author

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed