द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिश्चरी अमावस्या इस बार 16 मई की है. संयोगवश उससे ठीक दो दिन पहले शुक्र का गोचर होगा. यानी 14 मई को शुक्र वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. 14 मई को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इसका मतलब शनिश्चरी अमावस्या पर शुक्र देवता का प्रभाव भी बना रहेगा. यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर इसलिए भी विशेष है क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो शुक्र के मित्र ग्रह माने जाते हैं.
यही कारण है कि शुक्र का यह गोचर अधिकांश जातकों के लिए किसी न किसी रूप में लाभकारी सिद्ध हो सकता है. चाहे वह प्रेम जीवन हो, शादी से जुड़ी बातें हों, आर्थिक स्थिति हो या फिर भौतिक सुख-सुविधाएं. शुक्र का यह परिवर्तन जीवन के कई क्षेत्रों में मधुरता घोलने का संकेत देता है. तो आइए जानते हैं कि 14 मई को होने जा रहा शुक्र का गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष
शुक्र मेष राशि वालों के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे. आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे. भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा. प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल रहेगा. धन कमाने के अवसर भी मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार मित्रतापूर्ण रहेगा, जिसका लाभ आपको करियर में मिलेगा.
वृषभ
शुक्र वृषभ राशि वालों के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे. यह गोचर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. आप अपनी आय को बचाने में सफल रहेंगे. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा. वातावरण सकारात्मक रहेगा. लाभ और धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. व्यापार में भी वृद्धि के संकेत हैं.
मिथुन
शुक्र का मिथुन राशि में ही होने जा रहा है. आपके अंदर आकर्षण बढ़ेगा. लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे. आपको मानसिक संतोष मिलेगा. वाहन या संपत्ति का सुख मिलने के योग भी बन सकते हैं. संतान की ओर से आपको प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. विदेशी मुद्रा प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं.
कर्क
शुक्र कर्क राशि के द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे. आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मन में थोड़ी चिंता या असहजता महसूस हो सकती है. कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं.
सिंह
शुक्र सिंह राशि वालों के एकादश भाव में विराजमान होंगे. आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. प्रेम जीवन के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. यह गोचर पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा.
कन्या
शुक्र कन्या राशि वालों के दशम भाव में प्रवेश करेंगे. शुक्र का गोचर आपके लिए उन्नति और सफलता के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से अटके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे. धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ रहेगी. ये गोचर आपको नई पहचान और स्थिरता प्रदान करेगा.
तुला
शुक्र तुला राशि के नवम भाव में गोचर होगा. यह गोचर अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है. लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. अप्रत्याशित लाभ से आपको मानसिक संतोष और खुशी मिलेगी. आपसी सहयोग बढ़ेगा.
वृश्चिक
शुक्र वृश्चिक राशि वालों के अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे. आकस्मिक लाभ हो सकता है. प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. शेयर बाजार में निवेश करने से सकारात्मक प्रतिफल प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
धनु
शुक्र धनु राशि वालों के सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे. जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे. आपसी समझ के साथ जिम्मेदारियों को निभाएंगे. सेहत का थोड़ा ख्याल रखना होगा.
मकर
शुक्र मकर राशि वालों के छठे भाव में प्रवेश करेगा. सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. धन का सही प्रबंधन करना आवश्यक रहेगा. अनावश्यक खर्चों से बचें. भविष्य को ध्यान में रखकर आर्थिक फैसले लें. पढ़ाई में अच्छे अवसर मिलेंगे.
कुंभ
शुक्र कुंभ राशि वालों के पांचवें भाव में प्रवेश करेगा. प्रेम-विश्वास दोबारा मजबूत होगा. रिश्ते में नई ताजगी आएगी. आपकी बुद्धि तेज रहेगी. विषयों को समझने की क्षमता अच्छी होगी. संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ भी मिल सकता है. इस अवधि में धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे. इच्छा भी पूरी हो सकती है.
मीन
शुक्र मीन राशि वालों के चौथे भाव में प्रवेश करेंगे. पारिवारिक जीवन में कुछ गलतफहमियां या आपसी मतभेद देखने को मिल सकते हैं. छोटी-छोटी बातों से अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. ससुराल पक्ष से भी मदद या समर्थन मिल सकता है.
14 मई को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, कई राशियों के लिए बनेंगे शुभ योग
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिश्चरी अमावस्या इस बार 16 मई की है. संयोगवश उससे ठीक दो दिन पहले शुक्र का गोचर होगा. यानी 14 मई को शुक्र वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. 14 मई को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ को छोड़कर मिथुन राशि में…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court featured fifa FIFA World Cup gold High Court india jobs Kanwar Yatra lpg Mahakal modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Railway rain Ram Mandir Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court TMC top-news train Trump vastu tips vishnu Vishnu Deo Sai Voter list Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












