,

मध्यप्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों का ट्रांसफर; मनीष भारद्वाज को इंदौर की कमान

भोपाल  मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए गए हैं. गृह विभाग ने 10 IPS अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।  2023-24 बैच के 10…

मध्यप्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों का ट्रांसफर; मनीष भारद्वाज को इंदौर की कमान

भोपाल 
मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए गए हैं. गृह विभाग ने 10 IPS अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 

2023-24 बैच के 10 आईपीएस यहां से वहां
मध्यप्रदेश में 10 IPS समेत 137 पुलिस अफसरों के तबादला सूची जारी हो गई है. तबादला सूची में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 IPS अधिकारी शामिल हैं. कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से मैदानी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में नई जिम्मेदारी दी गई है। 

IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना
आईपीएस मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय की साइबर शाखा से हटाकर ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मनोज कुमार को ACP एमपी नगर, नगरीय भोपाल पदस्थ किया गया है. इसके अलावा आलोक कुमार वर्मा को देवास से CSP रीवा की जिम्मेदारी दी गई है. वैभव प्रिया को रतलाम से SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से SDOP गाडरवारा और अमित कुमार को खंडवा से SDOP सिंगरौली पदस्थ किया गया है। 

प्रमुख आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना

 अधिकारी का नाम    वर्तमान पदस्थापना नई पोस्टिंग
मनीष भारद्वाज डीएसपी, साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), कोतवाली, नगरीय इंदौर
आलोक कुमार वर्मा  सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), देवास नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), रीवा
वैभव प्रिया सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), रतलाम SDOO नेपानगर, बुरहानपुर
शुभम सिंह ठाकुर सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), जबलपुर SDOO गाडरवारा, नरसिंहपुर
मनोज कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), ग्वालियर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), एमपी नगर, नगरीय भोपाल
लेखराज मीना सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), छतरपुर SDOP सैलना, रतलाम
काजल सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), उज्जैन SDOP खुरई, सागर
राजीव अग्रवाल सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), रीवा SDOP कुक्षी, धार
दीपांशु सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), सागर SDOP मनावर, धार
अमित कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), खंडवा SDOP सिंगरौली

 

127 DSP स्तर के अधिकारियों का भी फेरबदल
IPS अधिकारियों के साथ ही राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है. इनमें उप पुलिस अधीक्षक (DSP), SDOP, नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं. तबादला सूची में कई ऐसे अधिकारी भी हैं, जिन्हें पुलिस मुख्यालय से मैदानी जिम्मेदारियां दी गई हैं. वहीं अलग-अलग जिलों में तैनात SDOP और नगर पुलिस अधीक्षकों को भी दूसरी जगह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

   सूची में प्रशिक्षु DSP और कार्यवाहक DSP स्तर के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. बड़े स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और नगरीय पुलिस क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। 

2024 बैच के इन आईपीएस के तबादले
2024 बैच के IPS अधिकारियों में लेखराज मीना को सहायक पुलिस अधीक्षक छतरपुर से एसडीओपी सैलाना, काजल सिंह को सहायक पुलिस अधीक्षक उज्जैन से एसडीओपी खुरई (सागर) पदस्थ किया गया है।

वहीं राजीव अग्रवाल को सहायक पुलिस अधीक्षक रीवा से एसडीओपी कुक्षी (धार), दीपांशु को सहायक पुलिस अधीक्षक सागर से एसडीओपी मनावर (धार) और अमित कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक खंडवा से एसडीओपी सिंगरौली भेजा गया है।

127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के भी तबादले
IPS अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। इनमें पुलिस मुख्यालय, जिलों और नगरीय पुलिस इकाइयों में विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। इसी क्रम में रजनीश काश्यप को सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports