हरितालिका तीज-गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, दिल्ली से मुंबई तक चेक करें आज के रेट

 नई दिल्ली  आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन त्योहार है और इस मौके पर लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी गहने खरीदने या निवेश का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज के ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि 14…

हरितालिका तीज-गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, दिल्ली से मुंबई तक चेक करें आज के रेट

 नई दिल्ली
 आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन त्योहार है और इस मौके पर लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी गहने खरीदने या निवेश का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज के ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है।

बता दें कि 14 सितंबर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कमोडिटी मार्केट Comex पर सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं आज गणेश चतुर्थी होने के कारण MCX पर कारोबार नहीं होगा, लेकिन देश भर के सर्राफा बाजार जरूर खुले रहेंगे। चलिए दिल्ली से लेकर मुंबई और आपके शहर तक के भाव पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट धड़ाम हुए दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.79% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4374.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.98% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 64.550 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

दिल्ली में कितना है सोने का भाव?
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price In delhi) करीब ₹15,277 प्रति ग्राम यानी लगभग ₹1,52,770 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹140,039 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। हालांकि ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और GST जुड़ने के बाद आपकी वास्तविक कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। वहीं चांदी (Silver Price In delhi) ₹2,33,860 प्रति किलो पर है।

मुंबई में कितना है रेट?
मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव करीब (Gold Price Today) ₹14,287 प्रति ग्राम यानी लगभग ₹1,40,287 प्रति 10 ग्राम है। इस हिसाब से दिल्ली की तुलना में मुंबई में 22 कैरेट सोना करीब ₹150 प्रति 10 ग्राम सस्ता पड़ रहा है। 24 कैरेट सोने का राष्ट्रीय संकेतात्मक भाव करीब ₹1,52,040 प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में चांदी (silver price today) का भाव ₹2,34,260 प्रति किलो है।

चेन्नई और कोलकाता में क्या भाव?
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट करीब ₹15,195 प्रति ग्राम यानी ₹1,51,950 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं कोलकाता में यह करीब ₹15,199 प्रति ग्राम, यानी लगभग ₹1,51,990 प्रति 10 ग्राम है।

इंदौर में सोने चांदी का रेट
इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,462 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14,174 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,598 रुपये प्रति ग्राम पर है। जबकि 1 किलो चांदी चेन्नई में 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

लखनऊ में सोने चांदी का रेट
लखनऊ में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 15,457 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,169 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 11,457 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। तो वही 1 किलो चांदी लखनऊ में आज 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

चांदी भी हुई इतनी सस्ती
सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है. 14 सितंबर की सुबह चांदी घटकर करीब ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले हफ्ते चांदी की कीमत में करीब ₹5,000 की गिरावट दर्ज हुई थी. इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी की कीमत फिसली है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉट सिल्वर करीब $64.54 प्रति औंस पर है. इसका असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। 

सोने की कीमतों पर एनालिस्ट की राय
बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार, आगे सोने की कीमत पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों, कच्चे तेल के भाव, डॉलर की चाल, महंगाई की उम्मीदों और ग्लोबल तनाव का असर रहेगा. LKP Securities के VP रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, अगर कच्चा तेल सस्ता होता है या अमेरिकी फेड का रुख नरम रहता है, तो सोने की कीमत में फिर तेजी आ सकती है. वहीं, तेल के दाम बढ़ने या फेड के सख्त रुख से सोने में एक बार फिर बिकवाली बढ़ सकती है। 

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹152,360 ₹139,663 ₹114,270 233,740
मुंबई 152,620 ₹139,902 ₹114,465 ₹234,140
पटना 152,540 ₹139,828 ₹114,468 ₹233,190
जयपुर ₹153,340 ₹139,395 ₹114,505 ₹234,310
कानपुर ₹152,517 ₹140,181 ₹114,110 ₹233,920
लखनऊ ₹152,470 ₹139,181 ₹114,603 ₹233,150

 

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports