मैदे के बिना बनाएं टेस्टी सूजी मोमोज, सब्जियों की फिलिंग से बढ़ेगा स्वाद

 बाजार में मिलने वाले मोमोज  बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं. बाहर मिलने वाले मोमोज में कई तरह की फिलिंग और फ्लेवर आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आप घर पर मोमोज बनाना चाहते हैं और मैदे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो सूजी से बने मोमोज ट्राई कर सकते…

मैदे के बिना बनाएं टेस्टी सूजी मोमोज, सब्जियों की फिलिंग से बढ़ेगा स्वाद

 बाजार में मिलने वाले मोमोज  बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं. बाहर मिलने वाले मोमोज में कई तरह की फिलिंग और फ्लेवर आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आप घर पर मोमोज बनाना चाहते हैं और मैदे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो सूजी से बने मोमोज ट्राई कर सकते हैं. सूजी से तैयार ये मोमोज खाने में काफी टेस्टी लगते हैं और इनमें आप अपनी पसंद की सब्जियों की फिलिंग भी भर सकते हैं.

पत्ता गोभी, प्याज, गाजर और मसालों से तैयार इसकी फिलिंग मोमोज का स्वाद और भी बढ़ा देती है. खास बात यह है कि इन्हें तेल में तलने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि स्टीम करके आसानी से तैयार किया जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर सूजी के टेस्टी मोमोज बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इन्हें बनाने का आसान तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
200 ग्राम सूजी
1 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई
1 कप प्याज, बारीक कटा हुआ
1 कप गाजर, बारीक कटी हुई
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक, स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच सोया सॉस
1 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
1 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
थोड़ा सा तेल
पानी, जरूरत के अनुसार

सूजी के मोमोज कैसे बनाएं?

  • सूजी के मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें. ध्यान रखें कि आटा बहुत ज्यादा गीला न हो. तैयार आटे को कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
  • अब मोमोज की फिलिंग तैयार करने के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटी पत्ता गोभी, प्याज, गाजर और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, रेड चिली सॉस और ग्रीन चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिला लें. सब्जियों को ज्यादा न पकाएं, ताकि इनमें हल्का क्रंच बना रहे. अब गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें.
  • जब फिलिंग ठंडी हो जाए, तो सूजी के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें बेलकर छोटी-छोटी पतली पूड़ियां तैयार करें. अब हर पूरी के बीच में एक चम्मच तैयार सब्जियों की फिलिंग रखें और किनारों को मोड़कर मोमोज का आकार दें. इसी तरह सभी मोमोज तैयार कर लें.
  • अब मोमोज को स्टीमर में रखें और लगभग 15 मिनट तक स्टीम करें. जब मोमोज अच्छी तरह पक जाएं और सूजी की परत नरम हो जाए, तो इन्हें स्टीमर से निकाल लें.
  • आपके टेस्टी सूजी मोमोज तैयार हैं. इन्हें गर्मागर्म लाल चटनी, हरी चटनी या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व करें.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports