अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

लगता है इंडस्ट्री में रामायण पर फिल्म बनाने की होड़ मची है. हर फिल्ममेकर में राम-सीता की कहानी बताने की चुल दिख रही है. नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बने बज के बीच एक और रामायण आ रही है. नाम है- महाकाव्य श्री रामायण कथा. इसका 2 मिनट 43 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हुआ…

अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

लगता है इंडस्ट्री में रामायण पर फिल्म बनाने की होड़ मची है. हर फिल्ममेकर में राम-सीता की कहानी बताने की चुल दिख रही है. नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बने बज के बीच एक और रामायण आ रही है. नाम है- महाकाव्य श्री रामायण कथा. इसका 2 मिनट 43 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसमें 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में हैं. रावण बने हैं रजनीश दुग्गल, राम का किरदार एक्टर देव शर्मा प्ले कर रहे हैं.

लेकिन जिसका डर था वही हुआ. ट्रेलर देखने के बाद आपको लगेगा ये क्या ही देख लिया. मेकर्स से ये सवाल करने का मन करेगा कि इसे बनाने की क्या जरूरत थी? ये ट्रेलर रामायण को लेकर आपके इमोशंस के साथ खिलवाड़ करता है. 4000 करोड़ में बनी नितेश तिवारी की रामायण को तो लोग अभी तक अपना नहीं पाए हैं. तो सोचिए ऐसे हालातों में इस फिल्म को कैसे कोई अपनाएगा? ट्रेलर में जिस तरह लीड एक्टर्स डायलॉग बोलते हुए फंबल कर रहे हैं. ठीक वैसे ही इस फिल्म का भविष्य भी लड़खड़ाता हुआ नजर आता है.

कैसा है अंजलि अरोड़ा की फिल्म का ट्रेलर?
ट्रेलर सीता हरण के सीन से शुरू होता है. जहां रावण साधु का भेष बनाकर सीता का अपहरण करने आता है. रावण के अहंकार, सीता का वियोग, राम की सीता के लिए तड़प और हनुमान की भक्ति की झलक दिखाई गई है. लंका से सीता को वापस लाने के लिए राम हनुमान और वानरों की सेना तैयार करते हैं. राम और रावण के बीच युद्ध के सीन्स की झलक भी ट्रेलर में दिखी है. पूरे 2 मिनट 43 सेकंड के वीडियो में मेकर्स ने सीता हरण के बाद की पूरी कहानी की झलक दिखा दी है.

फिर पीछे पड़े ट्रोल्स
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को टीजर रिलीज के बाद काफी सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. वही हाल इस बार भी दिखा है. यूजर्स ने फिल्म की कास्टिंग के मजे लिए हैं. एक शख्स ने लिखा- रावण के रोल में राम को क्यों कास्ट किया है. कईयों को आदिपुरुष याद आ गई है. एक शख्स ने कहा- भगवान से डरो. यूजर्स ने अंजलि अरोड़ा की बेकार एक्टिंग का मजाक उड़ाया है. किसी ने कहा- अंजलि को एक्टिंग में नहीं आना चाहिए था. लोग बोल्ड गर्ल अंजलि का माता सीता के रोल में देखकर भी आहत हो रहे हैं.

इस ट्रेलर का रिव्यू करें तो ना इसकी कास्टिंग दमदार है, ना ही म्यूजिक और एक्टिंग. वीएफएक्स को लेकर भी फिल्म मात खाती है. कोई ऐसा असरदार डायलॉग भी नहीं है, जो दिमाग में बस जाए. सीता बनीं अंजलि अरोड़ा को डायलॉग बोलने में मशक्कत करनी पड़ रही है. पूरे ट्रेलर में उनके चेहरे पर बस एक ही एक्सप्रेशन हैं. ये ट्रेलर देखकर यही पूछने का मन कर रहा है कि आखिर इस मूवी को बनाया क्यों जा रहा है. जब ट्रेलर देखकर ही बज नहीं बना है, तो फिल्म क्या ही कमाल करेगी.

अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी मूवी सिनेमाघरों में इसी महीने 25 तारीख को आएगी. इसे दो भाषाओं हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

आपको कैसा लगा ये ट्रेलर?

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed