MP में पुलिस भर्ती का मौका, 655 पदों पर निकली वैकेंसी; 3 नवंबर से परीक्षा

भोपाल   पुलिस की नौकरी और वर्दी पहनने का सपना पूरा करने का एक और अवसर आ गया है। मध्य प्रदेश पुलिस में 750 पदों पर कॉन्स्टेबस भर्ती के बाद एक और नई भर्ती की घोषणा हो गई है। सूबेदार और एएसआई के 655 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। जिसका आधिकारिक भर्ती विज्ञापन मध्य प्रदेश कर्मचारी…

MP में पुलिस भर्ती का मौका, 655 पदों पर निकली वैकेंसी; 3 नवंबर से परीक्षा

भोपाल 
 पुलिस की नौकरी और वर्दी पहनने का सपना पूरा करने का एक और अवसर आ गया है। मध्य प्रदेश पुलिस में 750 पदों पर कॉन्स्टेबस भर्ती के बाद एक और नई भर्ती की घोषणा हो गई है। सूबेदार और एएसआई के 655 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। जिसका आधिकारिक भर्ती विज्ञापन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की तरफ से जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

एमपी पुलिस में यह भर्ती सूबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच, सूबेदार स्टेनो ब्रांच कोड, एएसआई- जनरल ब्रांच, एएसआई फील्ड यूनिट, एएसआई स्पेशल ब्रांच, एएसआई मिनिस्ट्रियल क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में होगी। इन सभी में से सबसे ज्यादा रिक्तियां 370 पद एएसआई मिनिस्ट्रियल (फील्ड यूनिट) में हैं। इसके बाद सूबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच, एएसआई मिनिस्ट्रियल (जनरल ब्रांच) में 100 पद भरे जाएंगे। जिस भी पोस्ट में अप्लाई कर रहे हैं, उसके योग्यता संबंधित नियम पहले जरूर जांच लें।

एमपी पुलिस सूबेदार- ASI के लिए योग्यता

पद का नाम वैकेंसी योग्यता
सूबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच पोस्ट कोड- 01 125 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) की हो। पॉलिटेक्निक/आईटीआई या अन्य संस्थान से हिंदी में शॉर्टहैंड परीक्षा 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से पास की हो। इसके आलावा डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमपी से सीपीसीटी परीक्षा भी उत्तीर्ण की हो।
सूबेदार स्टेनो स्पेशल ब्रांच पोस्ट कोड -02 10 इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हो। हिंदी में शॉर्टहैंड एग्जाम और MP के साइंस डिपार्टमेंट और टेक्नोलॉजीसे सीपीसीटी पास किया हो। हिंदी टाइपिंग भी आती हो।
एएसआई (मिनिस्ट्रियल)- जनरल ब्रांच 100 12वीं पास की हो। सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ हिंदी टाइपिंग भी आती हो।
एएसआई (मिनिस्ट्रियल)-फील्ड यूनिट 370 12वीं पास की हो। सीपीसीटी परीक्षा के साथ हिंदी टाइपिंग की नॉलेज रखते हों।
एसएआई (मिनिस्ट्रियल) स्पेशल ब्रांच 25 12वीं पास की हो। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, MP से सीपीसीटी एग्जाम पास किया हो। हिंदी टाइपिंग करनी आती हो।
एएसआई (मिनिस्ट्रियल) क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट 25 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, MP से सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण की हो। हिंदी में टाइपिंग करनी आती हो। योग्यता से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
कुल 655  

उम्र कितनी होनी चाहिए?

 इस पुलिस भर्ती में मध्य प्रदेश के पुरुष अभ्यर्थियों जो जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के है, उनकी उम्र अधिकतम 33 वर्ष तक होनी चाहिए। पुरुष/महिला जो अन्य प्रदेश के हैं, उनकी उम्र भी 33 वर्ष तय की गई है। सभी वर्ग की महिला कैंडिडेट्स के लिए एज लिमिट 38 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

MP पुलिस सूबेदार भर्ती की जरूरी डिटेल्स

भर्ती आयोग मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (MPESB)
पद सूबेदार-ASI
कुल वैकेंसी 655
ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in
अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2026
एमपी सूबेदार स्टेनो या एएसआई मिनिस्ट्रियल परीक्षा तिथि 3 नवंबर 2026
एप्लिकेशन फीस जनरल/अन्य राज्य-560/-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एससी/एसटी- 310/-पोर्टल चार्ज-60/-
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन MP SI Subedar Notification 2026

 

सैलरी कितनी मिलेगी?

 इस भर्ती में सूबेदार अनुसचिवीय (शीघ्रलेखन) को ₹36200-₹114800/- प्रति माह और सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) ₹19500-₹62000 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। ये सभी पद तृतीय श्रेणी के हैं। जिसपर सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को कैडर का आबंटन विभाग की जरूरत के हिसाब से किया जाएगा। आवेदन के समय ही कैंडिडेट्स को सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखन-सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) की पोस्ट के लिए अपनी प्रफरेंस सेलेक्ट करनी होगी।

सेलेक्शन कैसे होगा?

  • प्रथम चरण लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी। जिसमें 100 सवाल आएंगे। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। वहीं हर गलत जवाब के लिए कोई भी अंक नहीं काटा जाएगा। रिटन एग्जाम में सामान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान से 40 अंक, बौद्धिक क्षमता एंव मानसिक अभिरुचि से 30 अंक और विज्ञान और सरल अंक गणित से 30 अंकों के MCQ बेस्ड सवाल पूछे जाएंगे। पहले चरण की कटऑफ परसेंटाइल के आधार पर कैंडिडेट्स को द्वितीय परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
  • द्वितीय चरण परीक्षा: इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रोयोगिक परीक्षा होगी। शारीरिक मापदंड परीक्षण भी होगा। इसमें सूबेदार पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 162सेमी, महिला की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए। सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) पुरुष की हाइट 162 सेमी और महिलाओं की हाइट 152 सेमी तक हो।

भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

  • पुलिस भर्ती 2026 में मध्य प्रदेश में कितने पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं?

    मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 में 7500 कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं। इनमें से 6800 पद जीडी कॉन्स्टेबल के लिए और 700 पद स्पेशल आर्म्ड फोर्स के लिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है।

    आईआईटी तिरुपति में नॉन टीचिंग भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

  • आईआईटी तिरुपति ने नॉन टीचिंग भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक बताई है। इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिसमें अलग-अलग योग्यता और अनुभव की आवश्यकता है।

    MP पुलिस GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में कितनी रिक्तियां हैं और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

  • MP पुलिस GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में कुल 7500 रिक्तियां हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को ₹19500 से ₹62000 तक वेतन मिलेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports