भारतीय महिला हॉकी का जलवा, जापान पर 3-1 की जीत से सेमीफाइनल में पहुंची टीम

नागोया  भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप पर बनी हुई है और सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। भारत ने इससे पहले अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से…

भारतीय महिला हॉकी का जलवा, जापान पर 3-1 की जीत से सेमीफाइनल में पहुंची टीम

नागोया
 भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप पर बनी हुई है और सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। भारत ने इससे पहले अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया था और गोल की झड़ी लगा दी थी। भारत के लिए इस मैच में लालरेम्सियामी, इशिका और नवनीत ने गोल किए। वहीं, जापान के लिए शिहो कोबायाकावा ने एकमात्र गोल किया। सेमीफाइनल से पहले भारत का मुकाबला सिंगापुर से होगा। टीम इंडिया इस मैच को भी आसानी से जीत सकती है।

भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। पहले हॉफ में 2-0 की बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया ने मैच में अपनी बढ़त मजबूत कर ली थी। हालांकि, बाद में जापान ने एक गोल दागकर वापसी करने की कोशिश भी की, लेकिन भारत ने भी दूसरे हॉफ में एक गोल दागकर 2 गोल की बढ़त के साथ मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम की लय को देखते हुए इस बार गोल्ड की उम्मीद की जा रही है।

4 मैच में 59 गोल दागे
भारतीय महिला टीम इस प्रतियोगिता में लाजवाब खेल दिखा रही है। 4 मैच में भारतीय टीम 59 गोल कर चुकी है। जापान को छोड़कर भारत ने हर टीम के खिलाफ कम से कम 17 गोल किए थे। भारत ने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था। तीसरे मैच में भारत ने थाईलैंड के खिलाफ 20-1 के अंतर से जीत दर्ज की।

गोल्ड मेडल का दावेदार है भारत
भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार है। भारत को 1982 से इस इवेंट में गोल्ड का इंतजार है। भारत की महिला हॉकी टीम ने आखिरी बार 1982 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हांगझोऊ में हुए पिछले एशियन गेम्स में टीम इंडिया को ब्रांज मेडल से संतोष करना पड़ा था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports