BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 26 अक्टूबर तक करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग ने आज शुक्रवार से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शुल्क का भुगतान भी 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक होगा। आयोग की…

BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 26 अक्टूबर तक करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग ने आज शुक्रवार से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शुल्क का भुगतान भी 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक होगा। आयोग की ओर जारी सूचना के मुताबिक चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा टीआरइ-4 के तहत 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। चयन सिंगल रिटन एग्जाम से होगा। निगेटिव मार्किंग होगी इसलिए तुक्के नहीं चलेंगे। 1/3 की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

32,388 पदों पर होने वाली इस भर्ती को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था। आयोग की ओर से तिथि जारी किए जाने के बाद अब अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
दिखेगा पांचवा विक्ल्प

पहले जहां ओएमआर शीट पर चार विकल्प दिखते थे, वहीं अब पांचवा विकल्प भी नजर आएगा। सवाल छोड़ने पर अगर इस पांचवें गोले को नहीं भरा तो नंबर कट जाएंगे। इस विकल्प पर टिक नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का 1/3 नंबर काट दिया जाएगा। यानी हर उस सवाल पर नेगेटिव मार्किंग लगेगी, जिसमें कोई ऑप्शन टिक नहीं हुआ है।

आधार नंबर न देने पर लगेगा 200 रुपये का शुल्क
आवेदन के दौरान आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर देना होगा। जो अभ्यर्थी इनकी डिटेल्स नहीं देगा, उसे बायोमेट्रिक फीस के तौर पर 200 रुपये देने होंगे।
किन पदों और स्तरों पर होगी बहाली?

BPSC TRE 4.0 के तहत प्राथमिक (कक्षा 1–5), मध्य (कक्षा 6–8), माध्यमिक (कक्षा 9–10), उच्च माध्यमिक (कक्षा 11–12), स्पेशल टीचर्स और हेडमास्टर के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

BPSC TRE 4 में किस कक्षा के शिक्षकों के कितने पद
कक्षा 1 से 5 तक : 3847 पद

कक्षा 6 से 8 तक : 8563 पद

कक्षा 9 से 10 तक : 3877 पद

कक्षा 11 से 12 तक : 16101 पद

योग्यता के नियम
शिक्षा विभाग, एसटी एससी कल्याण विभाग के स्कूल शिक्षकों कक्षा एक से 5 के लिए सीटीईटी पेपर-1 या बीटीईटी पेपर-1 पास हो।

मध्य विद्यालय कक्षा छह से 8 के लिए सीटीईटी पेपर-2 या बीटीईटी पेपर-2 पास हो

माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9वीं से 10वीं व कक्षा 6 से 10 तक (एससी, एसटी विभाग के लिए) के अध्यापकों व विशेष विद्यालय अध्यापकों (9वीं 10वीं) के लिए एसटीईटी पेपर- 1 पास हो।

कक्षा 11वीं 12वीं के लिए एसटीईटी पेपर-2 पास हो।
आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा – 37 वर्ष।
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) व अनारक्षित महिला 40 वर्ष एससी, एसटी (पुरुष व महिला) 42 वर्ष।

निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था होगी
शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल ढाई घंटे की परीक्षा में 150 प्रश्नों को हल करना होगा। पेपर वन 150 अंकों की भाषा की परीक्षा होगी। इसमें 30 अंक लाना अनिवार्य होगा। कॉमन पेपर टू 40 अंकों का होगा। भाग तीन में 80 अंकों का विषय आधारित होगा। इसी के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इंटरव्यू नहीं होगा।

परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं
बीपीएससी के मौजूदा परीक्षा कैलेंडर में टीआरई-4.0 के लिए परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं बताई गई है। आयोग ने उल्लेख किया है कि प्रारंभिक परीक्षा की तारीख आवेदन अवधि पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।

एसटीईटी के आवेदकों को मौका मिलने से बढ़ जाएंगी अभ्यर्थियों की संख्या
बिहार लोक सेवा आयोग ने विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए शैक्षणिक एवं शिक्षक प्रशिक्षण की अनिवार्य अर्हताओं को स्पष्ट किया है। एसटीईटी-2026 में शामिल अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पूरी है और शिक्षक प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया है वो एसटीईटी-2026 में शामिल होने वाले हैं, वे भी विद्यालय अध्यापक के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। एसटीईटी उत्तीर्ण नहीं होने की स्थिति में उन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को एसटीईटी में शामिल होने का प्रमाण और प्रवेश पत्र समेत माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की सभी संबंधित जानकारी का मूल प्रमाणपत्र आयोग द्वारा सत्यापन के लिए मांगे जाने पर उपलब्ध कराना होगा। आवेदन के समय अभ्यर्थी को इस संबंध में स्व-घोषणा भी देनी होगी।

टीईटी से जुड़ी योग्यता
प्राथमिक के शिक्षक के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम पत्र या बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम पत्र में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मध्य विद्यालय के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के द्वितीय पत्र या बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के द्वितीय पत्र में उत्तीर्ण होना होगा। माध्यमिक विद्यालय के लिए माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम पत्र तथा उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए द्वितीय पत्र में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

एक से अधिक कक्षाओं के लिए नियुक्ति की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के समय ही अपनी प्राथमिकता तय करनी होगी। पहली प्राथमिकता पर चयन नहीं होने की स्थिति में ही अगली प्राथमिकता वाले पद पर उनके दावे पर विचार किया जाएगा.

प्राथमिकता का क्रम
11-12वीं से शुरू होगी प्राथमिकता, फिर 1-5 का नंबर आयोग के निर्देश के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी के पास कक्षा 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता है और वह संबंधित शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण है, तो उसे पदों की प्राथमिकता देने का विकल्प मिलेगा। इसमें पहली प्राथमिकता कक्षा 11-12, इसके बाद कक्षा 1-5, फिर 6-8, 9-10 और अंत में 9-10 विशेष विद्यालय अध्यापक का विकल्प रहेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-
रजिस्ट्रेशन (OTR): BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर "New User Registration" लिंक पर अपनी बेसिक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन और फॉर्म भरें: प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक व CTET/STET/B.Ed/D.El.Ed योग्यता डिटेल्स सही-सही भरें।

डॉक्यूमेंट अपलोड करें: अपनी फोटो, सिग्नेचर और सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

शुल्क भुगतान: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

सबमिट और डाउनलोड: फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports