भारत-अफगानिस्तान मैच में नहीं हुआ टॉस, बारिश से धुला मुकाबला; सेमीफाइनल में टीम इंडिया

 निशिन आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 की मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार (28 सितंबर) को भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल में सामना अफगानिस्तान से होना था. लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड ने पूरा खेल बिगाड़ दिया. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाले इस मुकाबले को बिना टॉस कराए ही रद्द करना पड़ा।  इसी के…

भारत-अफगानिस्तान मैच में नहीं हुआ टॉस, बारिश से धुला मुकाबला; सेमीफाइनल में टीम इंडिया

 निशिन

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 की मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार (28 सितंबर) को भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल में सामना अफगानिस्तान से होना था. लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड ने पूरा खेल बिगाड़ दिया. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाले इस मुकाबले को बिना टॉस कराए ही रद्द करना पड़ा। 

इसी के साथ ही भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. भारतीय टीम बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंची है. बता दें कि भारत आईसीसी की टी20 रैंकिंग में पहले और अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है. भारतीय टीम 1 अक्टूबर को इसी मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। 

भारत का किससे होगा सेमीफाइनल?
सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले तीसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा. इससे पहले पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग का भी क्वार्टर फाइनल मैच धुल गया था, जिसके चलते पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी. पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश या मलेशिया से खेलेगी। 

बता दें कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी. वहीं नेपाल, जापान, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान को ग्रुप मुकाबले खेलने पड़े थे. ग्रुप-ए से नेपाल और अफगानिस्तान ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. वहीं ग्रुप-बी से मलेशिया और हॉन्ग कॉन्ग ने अंतिम-8 में जगह बनाई थी। 

एशियन गेम्स में मेन्स क्रिकेट मैचों के शेड्यूल
28 सितंबर- पाकिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग, बेनतीजा
28 सितंबर- भारत बनाम अफगानिस्तान,
29 सितंबर- श्रीलंका बनाम नेपाल, सुबह 5.30 बजे
29 सितंबर- बांग्लादेश बनाम मलेशिया, सुबह 10.00 बजे
1 अक्टूबर- पहला सेमीफाइनल (पाकिस्तान vs TBC), सुबह 5.30 बजे
1 अक्टूबर- दूसरा सेमीफाइनल (भारत vs TBC), सुबह 10.00 बजे
3 अक्टूबर- ब्रॉन्ज मेडल मैच, सुबह 5.30 बजे
3 अक्टूबर- फाइनल (गोल्ड मेडल मैच), सुबह 10.00 बजे

अफगानिस्तान का स्क्वॉड: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तानिवाल और इमरान मीर.

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports