,

बिहार में बदलेगा कॉलेजों का सिलेबस, AI-रोबोटिक्स से डेटा साइंस तक होगी पढ़ाई

पटना AI Syllabus in Universities: राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पाठ्यक्रम को लागू कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर राज्यपाल और कुलाधिपति सैयद अता हसनैन द्वारा पाठ्यक्रम के प्रारूप को तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है। बिहार लोक भवन…

बिहार में बदलेगा कॉलेजों का सिलेबस, AI-रोबोटिक्स से डेटा साइंस तक होगी पढ़ाई

पटना
AI Syllabus in Universities: राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पाठ्यक्रम को लागू कराने की तैयारी शुरू हो गई है।

इसके मद्देनजर राज्यपाल और कुलाधिपति सैयद अता हसनैन द्वारा पाठ्यक्रम के प्रारूप को तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है।

बिहार लोक भवन के एक अधिकारी के मुताबिक आने वाले समय में सभी 483 अंगीभूत कालेजों में एआई एंड डाटा साइंस, रोबोटिक्स एंड आईओटी तथा बीएससी-एआई या बीसीए-एआई जैसे विषय पाठ्यक्रम के हिस्से होंगे।

पाठ्यक्रम के प्रारूप के ल‍िए विशेषज्ञों की कमेटी बनाने का निर्देश
इसके अलावा विशेषज्ञों की कमेटी कई नए विषयों को पढ़ाने के लिए सुझाव देगी। राज्यपाल सचिवालय के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि देश के नामचीन प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीज के सिलेबस के आधार पर जो पाठ्यक्रम का प्रारुप तय होगा।

उसी के आधार पर विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग समेत अन्य एआई डिग्री पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा।

स्‍नातक स्‍तर पर एआई पर विशेष फोकस
स्नातक स्तर पर बीटेक, बीसीए, बीएससी और स्नातकोत्तर संकाय में एमटेक का सिलेबस एआई पर फोकस होगा। इसमें क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा माइनिंग और विजुअलाइजेन, बिग डेटा एनालिटिक्स, इंटेलिजेंट रोबोटिक्स, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क और इंट्रोडक्शन टू एआई जैसे विषय एआइ पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे।

इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नवीन विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। ताक‍ि यहां के छात्र बाजार की आधु‍निक स्‍थ‍िति‍यों के लिए तैयार हो सकें और उन्‍हें रोजगार म‍िल सके।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports