क्रिकेट वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल समझिए, भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान की चुनौती

नई दिल्ली आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल 1 अक्टूबर (गुरुवार) को जारी कर दिया गया. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला 14 टीमों का यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा. कुल 57 मुकाबले इन तीन देशों के 12 मैदानों पर होंगे.…

क्रिकेट वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल समझिए, भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान की चुनौती

नई दिल्ली
आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल 1 अक्टूबर (गुरुवार) को जारी कर दिया गया. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला 14 टीमों का यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा. कुल 57 मुकाबले इन तीन देशों के 12 मैदानों पर होंगे. केपटाउन में आयोजित विशेष लॉन्च कार्यक्रम में ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया. वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर से नामीबिया में होने वाली तीन टीमों की सुपर सीरीज के साथ होगी, जबकि मुख्य ग्रुप स्टेज 7 अक्टूबर से शुरू होगा। 

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. दोनों टीमें 7 अक्टूबर को केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की यादें भी ताजा करेगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद भारत का अगला ग्रुप मुकाबला 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाला यह मैच टूर्नामेंट के हाई-वोल्टेज मुकाबलों में शामिल रहेगा. फिर भारत 14 अक्टूबर को सेंचुरियन में अफगानिस्तान से भिड़ेगा, जबकि 17 अक्टूबर को ब्लोमफोंटेन में क्वालिफायर A के खिलाफ उतरेगा. ग्रुप चरण में भारत का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में होगा। 

भारत के ग्रुप मुकाबले
7 अक्टूबर- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन 
10 अक्टूबर- भारत vs पाकिस्तान, जोहानिसबर्ग 
14 अक्टूबर- भारत vs अफगानिस्तान,  सेंचुरियन
17 अक्टूबर- भारत vs क्वालिफायर A, ब्लोमफोंटेन 
24 अक्टूबर- जिम्बाब्वे vs भारत, विक्टोरिया फॉल्स 

मुख्य टूर्नामेंट से पहले 2 अक्टूबर को नामीबिया की राजधानी विंडहोक में तीन टीमों की सुपर सीरीज खेली जाएगी. इसमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें हिस्सा लेंगी. तीनों टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर एक-दूसरे से खेलेंगी. अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य ग्रुप चरण में जगह बनाएगी। 

ग्रुप A में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्ता, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर A हैं. वहीं ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर B को रखा गया है. ग्रुप बी में बांग्लादेश को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बाकी की टीम्स काफी तगड़ी दिख रही हैं. ग्रुप स्टेज में कुल 30 मुकाबले होंगे. प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। 

दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी. इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर रैंक वाली टीम भी अगले स्टेज में जगह बनाएगी. सुपर-7 में सातों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी और कुल 21 मुकाबले होंगे. इसके बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. अगर कोई गैर-सीडेड टीम किसी सीडेड टीम से ऊपर रहते हुए क्वालीफाई करती है, तो वह संबंधित सीडेड स्थान हासिल कर लेगी। 

भारत से दो-दो बार भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान?
देखा जाए तो भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत सिर्फ ग्रुप चरण तक सीमित नहीं रह सकती. अगर दोनों टीमें सुपर-7 चरण के लिए क्वालिफाई करती हैं, तो टूर्नामेंट में दोनों का दूसरी बार सामना होने की संभावना है. आईसीसी ने सुपर-7 के लिए टीमों को प्री-सीडिंग दी है. भारत को A1 और पाकिस्तान को A3 स्थान मिला है. इस व्यवस्था के तहत दोनों टीमें 7 नवंबर को केपटाउन में एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं. हालांकि यह मुकाबला तभी संभव होगा जब भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-7 में पहुंचें और उनकी स्थिति तय प्री-सीडिंग के अनुरूप रहे। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया भी टूर्नामेंट में दो बार आमने-सामने आ सकते हैं. ग्रुप चरण में 7 अक्टूबर के मुकाबले के बाद दोनों टीमों की संभावित दूसरी भिड़ंत 28 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया को A2 के तौर पर प्री-सीड किया गया है. ऐसे में दोनों के सुपर-7 में पहुंचने की स्थिति में टूर्नामेंट के अगले चरण में एक और मुकाबले की संभावना बनी हुई है। 

सुपर 7 प्री-सीडिंग
A1: भारत
A2: ऑस्ट्रेलिया
A3: पाकिस्तान
AB4: इंग्लैंड
B1: न्यूजीलैंड
B2: साउथ अफ्रीका
B3: श्रीलंका

सेमीफाइनल-फाइनल के लिए रिजर्व डे
सुपर-7 के बाद पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केप टाउन और दूसरा 18 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा. सुपर-7 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि दूसरे स्थान वाली टीम का सामना तीसरे स्थान की टीम से होगा. दोनों सेमीफाइनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है, ताकि बारिश या किसी अन्य कारण से मैच निर्धारित दिन पूरा नहीं होने पर उसे अगले दिन पूरा कराया जा सके। 

वर्ल्ड कप 2027 का फाइनल 21 नवंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा. फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है. अगर निर्धारित दिन मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो 22 नवंबर को रिजर्व डे के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. इस तरह भारत के लिए टूर्नामेंट में कम से कम पांच ग्रुप मैच तय हैं, लेकिन सुपर-7 में पहुंचने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा मुकाबले की संभावनाएं भी बन सकती हैं.

30 सितंबर 2026 की कटऑफ तारीख के आधार पर 10 टीमों ने सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है. मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को स्वत: जगह मिली, जबकि भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी ओडीआई रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालिफाई किया. बाकी चार स्थान आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2027 से तय होंगे. क्वालिफायर जीतने वाली टीम सीधे ग्रुप चरण में पहुंचेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर सीरीज खेलेंगी. इनमें से शीर्ष टीम को ग्रुप स्टेज का टिकट मिलेगा.

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का फुल शेड्यूल

तारीख टीम 1 टीम 2 वेन्यू
2 अक्टूबर, शनिवार क्वालिफायर 1 क्वालिफायर 3 विंडहोक
4 अक्टूबर, सोमवार क्वालिफायर 1 क्वालिफायर 2 विंडहोक
6 अक्टूबर, बुधवार क्वालिफायर 2 क्वालिफायर 3 विंडहोक
7 अक्टूबर, गुरुवार भारत ऑस्ट्रेलिया केपटाउन
8 अक्टूबर, शुक्रवार पाकिस्तान अफगानिस्तान सेंचुरियन
8 अक्टूबर, शुक्रवार इंग्लैंड बांग्लादेश विंडहोक
9 अक्टूबर, शनिवार जिम्बाब्वे क्वालिफायर A बुलावायो
9 अक्टूबर, शनिवार साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड केपटाउन
10 अक्टूबर, रविवार भारत पाकिस्तान जोहानिसबर्ग
10 अक्टूबर, रविवार श्रीलंका क्वालिफायर B विंडहोक
11 अक्टूबर, सोमवार जिम्बाब्वे अफगानिस्तान बुलावायो
12 अक्टूबर, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया क्वालिफायर A पार्ल
12 अक्टूबर, मंगलवार न्यूजीलैंड बांग्लादेश ईस्ट लंदन
13 अक्टूबर, बुधवार इंग्लैंड श्रीलंका विंडहोक
13 अक्टूबर, बुधवार साउथ अफ्रीका क्वालिफायर B पार्ल
14 अक्टूबर, गुरुवार भारत अफगानिस्तान सेंचुरियन
15 अक्टूबर, शुक्रवार पाकिस्तान क्वालिफायर A ब्लोमफोंटेन
15 अक्टूबर, शुक्रवार जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया हरारे
16 अक्टूबर, शनिवार श्रीलंका बांग्लादेश डरबन
16 अक्टूबर, शनिवार साउथ अफ्रीका इंग्लैंड गकेबरहा
17 अक्टूबर, रविवार भारत क्वालिफायर A ब्लोमफोंटेन
17 अक्टूबर, रविवार न्यूजीलैंड क्वालिफायर B हरारे
18 अक्टूबर, सोमवार ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान ईस्ट लंदन
19 अक्टूबर, मंगलवार जिम्बाब्वे पाकिस्तान हरारे
19 अक्टूबर, मंगलवार साउथ अफ्रीका बांग्लादेश डरबन
20 अक्टूबर, बुधवार न्यूजीलैंड श्रीलंका जोहानिसबर्ग
20 अक्टूबर, बुधवार इंग्लैंड क्वालिफायर B हरारे
21 अक्टूबर, गुरुवार अफगानिस्तान क्वालिफायर A ईस्ट लंदन
22 अक्टूबर, शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान पार्ल
22 अक्टूबर, शुक्रवार साउथ अफ्रीका श्रीलंका जोहानिसबर्ग
23 अक्टूबर, शनिवार इंग्लैंड न्यूजीलैंड गकेबरहा
23 अक्टूबर, शनिवार बांग्लादेश क्वालिफायर B सेंचुरियन
24 अक्टूबर, रविवार जिम्बाब्वे भारत विक्टोरिया फॉल्स
25 अक्टूबर, सोमवार A2 B3 जोहानसबर्ग
26 अक्टूबर, मंगलवार B1 A3 गकेबरहा
27 अक्टूबर, बुधवार B2 AB4 सेंचुरियन
28 अक्टूबर, गुरुवार A1 A2 विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबर, शुक्रवार B1 B3 ईस्ट लंदन
30 अक्टूबर, शनिवार A3 AB4 विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबर, रविवार B2 A1 जोहानिसबर्ग
1 नवंबर, सोमवार A2 B1 विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबर, मंगलवार B3 AB4 केपटाउन
3 नवंबर, बुधवार B2 A3 डरबन
4 नवंबर, गुरुवार A1 B1 पार्ल
5 नवंबर, शुक्रवार A2 AB4 डरबन
6 नवंबर, शनिवार B2 B3 ब्लोमफोंटेन
7 नवंबर, रविवार A1 A3 केपटाउन
8 नवंबर, सोमवार B1 AB4 डरबन
9 नवंबर, मंगलवार B2 A2 गकेबरहा
10 नवंबर, बुधवार A3 B3 ब्लोमफोंटेन
11 नवंबर, गुरुवार A1 AB4 गकेबरहा
12 नवंबर, शुक्रवार B2 B1 केपटाउन
13 नवंबर, शनिवार A2 A3 ब्लोमफोंटेन
14 नवंबर, रविवार A1 B3 डरबन
17 नवंबर, बुधवार सेमीफाइनल 1 —– केपटाउन
18 नवंबर, गुरुवार सेमीफाइनल 2 —– सेंचुरियन
21 नवंबर, रविवार फाइनल —– जोहानिसबर्ग

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed