,

“सेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही सेवा संकल्प यात्रा” — राज्य मंत्री जायसवाल

अनूपपुर   ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के तहसील कोतमा क्षेत्र में प्रवेश करने पर ग्राम पंचायत छुल्हाटोला के ग्राम बिझहाटोला स्थित सेमरिया चौक पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सेवा यात्रियों का…

“सेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही सेवा संकल्प यात्रा” — राज्य मंत्री जायसवाल

अनूपपुर 

 ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के तहसील कोतमा क्षेत्र में प्रवेश करने पर ग्राम पंचायत छुल्हाटोला के ग्राम बिझहाटोला स्थित सेमरिया चौक पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सेवा यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यात्रा देवगांव, पिपरिया, बंजारी चौक, गोविंद मनिहारी रोड एवं बिरसा मुंडा चौक सहित विभिन्न स्थानों से होकर आगे बढ़ी, जहां नागरिकों ने पुष्पमाला एवं पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। बिरसा मुंडा चौक पर महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

यात्रा पथरौडी तिराहा, बैरियर एवं बेहाटोला होते हुए बेलियाछोट स्थित वेयरहाउस के पास पहुंची। यहां भी नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर सेवा यात्रियों का स्वागत किया।बेलियाछोट में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। चौपाल को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा सेवा, जनसंवाद, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और जनता की सेवा के लिए समर्पित किए हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, आंगन मिलन सहित विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से इन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन, नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष सहबिन पनिका, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा टी.आर. नाग सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports