,

पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गहरे पानी में गईं 4 बच्चियां; डूबने से मौत

 पूर्वी चंपारण बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक साथ 8 बच्चियां एक पोखर में डूब गईं। इस हादसे में 4 बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहाड़पुर में स्नान के दौरान पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। घटना…

पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गहरे पानी में गईं 4 बच्चियां; डूबने से मौत

 पूर्वी चंपारण
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक साथ 8 बच्चियां एक पोखर में डूब गईं। इस हादसे में 4 बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहाड़पुर में स्नान के दौरान पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के बनकट गांव में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की है। मृतकों में दो सगी बहनें भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 8 बच्चियां 1 बच्चा पोखर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चार बच्चियां गहरे पानी में चली गई। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

इसके बाद अन्य बच्चों ने पानी से निकल घर वालों को सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पहुंच कर शवों को निकाला। मृतकों में प्रमोद महतो उर्फ भिखारी महतो की दो पुत्री सोनामती कुमारी(13) व फूलमती कुमारी(11), अच्छेलाल पासवान की पुत्री प्रतिमा कुमारी( 7) और वीरेंद्र महतो की पुत्री कृति कुमारी(11) शामिल हैं। इनमें सोनमती वर्ग 6, फूलमती वर्ग 4, कृति वर्ग 5 व प्रतिमा वर्ग 1 की छात्रा थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर पुलिस को भी मिला। इसके बाद अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने सूचना पर घटनास्थल का जायजा लिया। इधऱ घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग हादसे से सन्न हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports