,

हरियाणा में बारिश का दौर थमा, कुरुक्षेत्र में साफ रहेगा मौसम; 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

 कुरुक्षेत्र पिछले दिनों सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद अब मौसम के मिजाज में सुधार के आसार हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्यत साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस तक…

हरियाणा में बारिश का दौर थमा, कुरुक्षेत्र में साफ रहेगा मौसम; 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

 कुरुक्षेत्र
पिछले दिनों सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद अब मौसम के मिजाज में सुधार के आसार हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्यत साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि, तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अक्टूबर के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने के संकेत हैं। मौसम साफ रहने का सबसे अधिक फायदा धान कटाई के काम को मिलेगा।

खेतों में खड़ी फसल की कटाई और मंडियों तक फसल पहुंचाने का काम तेजी से किया जा सकेगा। किसान भी मौसम को देखते हुए कटाई का काम जल्द पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में नमी कम होने से कंबाइन मशीनों से कटाई भी तेजी पकड़ेगी।

28 सितंबर की बूंदाबांदी ने बढ़ाई सुबह-शाम की ठंडक
सोमवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। मंगलवार से बारिश का दौर थमने के बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। रात के तापमान में भी गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है।

सप्ताह भर साफ रहेगा आसमान
कृषि विशेषज्ञ डॉ. दर्शन ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकांश समय आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि कुछ दिनों में हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है।

अगर मौसम इसी तरह साफ रहा तो धान कटाई का काम तेज होगा और मंडियों में आवक भी बढ़ सकती है। साफ मौसम से कटाई के बाद फसल को सुखाने में भी किसानों को सुविधा मिलेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports