हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने 47 रनों से जीत हासिल की. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ जहां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की नाबाद 135 रनों की आतिशी पारी के दम पर 242 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी।
मलिंगा ने झटके 4 विकेट
243 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में पथुम निसांका अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच कमाल की साझेदारी हुई. लेकिन 10वें ओवर में केएल राहुल अपना विकेट गंवा बैठे. राहुल ने 37 रन बनाए. इसके बाद ईशान मलिंगा ने नीतीश राणा और डेविड मिलर को बैक-टू-बैक आउट करके दिल्ली को बड़ा झटका दिया।
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन ईशान मलिंगा ने उनका विकेट झटक लिया. ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके. आखिरकार दिल्ली की टीम 195 रन ही बना सकी।
अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची हैदराबाद
इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए अंक तालिका में तीसरे पायदान पर जगह बना ली है. हैदराबाद के 7 मैच में अब 8 अंक हो गए हैं. वहीं, दिल्ली की टीम 5वें नंबर पर है. पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ नंबर वन है।
ऐसे रही हैदराबाद की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए पारी का आगाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की. पारवरप्ले यानी 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 67-0 था. 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने केवल 25 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. लेकिन इसी ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा जब हेड 37 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा नहीं रुके. उन्होंने केवल 47 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. अपनी शतकीय पारी के दौरान अभिषेक ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए।
लेकिन इसके बाद भी अभिषेक नहीं रुके उन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए. अभिषेक ने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़े. जिसके दम पर हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए।
तूफानी सेंचुरी से अभिषेक ने की विराट की बराबरी
अभिषेक शर्मा ने मंगलवार, 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर टी20 बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा पेश किया. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी लगा दी।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन अभिषेक शर्मा ने सपाट पिच का भरपूर फायदा उठाया. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की खूब खबर ली. अभिषेक ने सिर्फ 47 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया. अभिषेक ने 68 गेंद पर 135 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 ही छक्के लगाए. उनकी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा का यह आईपीएल में यह दूसरा शतक था जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए. यह दूसरा मौका था जब अभिषेक ने एक टी20 पारी में 10 या छक्के लगाए हों. सिर्फ क्रिस गेल ही ऐसे हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक से ज्यादा बार ऐसा किया है.
इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली के भारतीय रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक की 9वीं सेंचुरी थी. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अब विराट के साथ अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक क्रिस गेल ने लगाए हैं. गेल ने 22 शतक लगाए हैं. बाबर आजम ने 12 और डेविड वॉर्नर ने 10 शतक लगाए हैं. नौ शतक लगाने वालों में अभिषेक और विराट के साथ ही क्विंटन डि कॉक, राइली रूसो और साहिबजादा फरहान हैं।
अभिषेक को किस्मत का साथ भी मिला. जब वह 49 के निजी स्कोर पर थे वह रनआउट से बच गए थे जब केएल राहुल ने उन्हें रनआउट करने का मौका गंवा दिया था।
अभिषेक ने नाबाद 135 रन बनाए. यह आईपीएल में पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 175 रन बनाए थे. उन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में 175 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद ब्रैंडन मैकलम ने 158 नाबाद (केकेआर बनाम आरसीबी, 2008) यह आईपीएल का पहला ही मैच था।
हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया, अभिषेक का शतक, मलिंगा ने 4 विकेट झटके
हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने 47 रनों से जीत हासिल..

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश
Tags
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed




