,

बिहार क्रिकेट को मिली नई स्टार, 15 वर्षीय अक्षरा गुप्ता को मिली U-19 टीम की कप्तानी

पटना  बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-19 महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम 9 से 16 अक्टूबर तक मुंबई में होने वाले अंडर-19 लीग मुकाबलों में हिस्सा लेगी। 15 सदस्यीय टीम की कमान युवा बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता को सौंपी गई है। जूली को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अक्षरा की कप्तानी में बिहार…

बिहार क्रिकेट को मिली नई स्टार, 15 वर्षीय अक्षरा गुप्ता को मिली U-19 टीम की कप्तानी

पटना
 बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-19 महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम 9 से 16 अक्टूबर तक मुंबई में होने वाले अंडर-19 लीग मुकाबलों में हिस्सा लेगी। 15 सदस्यीय टीम की कमान युवा बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता को सौंपी गई है।

जूली को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अक्षरा की कप्तानी में बिहार की युवा टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम में पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर भी रखा गया है।

306 रन की पारी ने अक्षरा को दिलाई अलग पहचान
अक्षरा गुप्ता की सबसे बड़ी चर्चा उनकी रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी को लेकर हुई। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने बिहार महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में 306 रन की नाबाद पारी खेली।

उन्होंने सिर्फ 126 गेंदों का सामना करते हुए 55 चौके और 8 छक्के लगाए। अक्षरा ने 16 गेंदों में अर्धशतक और 34 गेंदों में शतक पूरा किया।

233 मिनट तक क्रीज पर डटी रहीं अक्षरा की स्ट्राइक रेट 242.86 रही। उनकी इस पारी के दम पर बिहार ने 40 ओवर में 450 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

306 के चार दिन बाद फिर बरसा अक्षरा का बल्ला
306 रन की पारी के महज चार दिन बाद अक्षरा ने एक और बड़ी पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में 164 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। इस पारी में अक्षरा ने 24 चौके और 6 छक्के लगाए।

लगातार दो बड़ी पारियों ने उन्हें बिहार क्रिकेट की नई चर्चित प्रतिभाओं में शामिल कर दिया। कम उम्र में इतनी बड़ी पारियां खेलने के कारण उनकी तुलना वैभव सूर्यवंशी से भी की जा रही है। इसी वजह से उन्हें बिहार की महिला क्रिकेट में 'लेडी सूर्यवंशी' के नाम से भी जाना जाने लगा है।

14 साल की उम्र में ही संभाल चुकी हैं टीम की कमान
अक्षरा की कप्तानी का सफर भी उनकी उम्र के मुकाबले काफी जल्दी शुरू हो गया। बिहार अंडर-19 टीम में चयन के बाद महज 14 साल की उम्र में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिली

हरियाणा और पंजाब जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपनी क्षमता दिखाई। लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

फरवरी 2026 में अक्षरा का चयन बिहार की सीनियर महिला टीम में भी हुआ। इसके साथ ही वह बिहार के लिए सीनियर क्रिकेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं।

एक सीजन में चार एज ग्रुप खेलने का रिकॉर्ड
अक्षरा ने एक ही सीजन में BCCI के चार अलग-अलग एज ग्रुप में खेलने की उपलब्धि हासिल की। वह अंडर-15, अंडर-19 टी-20, अंडर-19 वनडे और अंडर-23 टूर्नामेंट में खेलीं। ऐसा करने वाली वह बिहार की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

इसके बाद उनकी 306 और 164 रन की पारियों ने उनकी प्रतिभा को और चर्चा में ला दिया। अब अक्षरा के सामने मुंबई में बिहार अंडर-19 टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की चुनौती होगी। टीम की कमान के साथ उनकी बल्लेबाजी पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।

BCCI के चयनकर्ताओं ने चुनी 15 सदस्यीय टीम
बिहार की इस टीम का चयन BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं अमिता शर्मा और सुलक्षणा नाइक ने किया। चयन प्रक्रिया के बाद 15 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में जगह दी गई है।

पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है। टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी नीतू सिंह संभालेंगी। राखी सिन्हा असिस्टेंट कोच, अनु कुमारी एस एंड सी कोच और जूरी दत्ता फिजियो की भूमिका में रहेंगी। अब मुंबई में होने वाले मुकाबलों में अक्षरा की कप्तानी और टीम के प्रदर्शन पर सबकी नजर होगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports