,

BJP का 2029 के लिए बड़ा प्लान, बूथ स्तर पर डेटा कलेक्शन से मजबूत करेगी चुनावी रणनीति

 रांची भारतीय जनता पार्टी 2029 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के तीन साल पहले से इसकी तैयारी प्रारंभ कर रही है। बूथ स्तर तक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सामाजिक समीकरण साधेगी। इसके लिए नए सिरे से डाटा संग्रह किया जाएगा। बूथों पर मौजूद भाजपा समर्थकों की पहचान कर उनसे नियमित संवाद…

BJP का 2029 के लिए बड़ा प्लान, बूथ स्तर पर डेटा कलेक्शन से मजबूत करेगी चुनावी रणनीति

 रांची
भारतीय जनता पार्टी 2029 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के तीन साल पहले से इसकी तैयारी प्रारंभ कर रही है। बूथ स्तर तक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सामाजिक समीकरण साधेगी। इसके लिए नए सिरे से डाटा संग्रह किया जाएगा।

बूथों पर मौजूद भाजपा समर्थकों की पहचान कर उनसे नियमित संवाद के लिए जिला स्तर के नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश भाजपा के नए संगठन प्रभारी गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह ने कोर कमेटी के साथ बैठक में जमीनी समीकरण को मजबूत करने पर जोर दिया। भाजपा के पास पहले से पन्ना प्रमुख जैसी व्यवस्था है।

अब इसे और हाइटेक बनाने के साथ नियमित अंतराल पर समर्थकों के साथ कार्यक्रम कर उन्हें पार्टी से सीधे जोड़े रखने की योजना है। मंडल स्तर पर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को इसके लिए सक्रिय करेगी और डाटा जुटाने का काम होगा।

गिरिडीह उपचुनाव पर भी पार्टी नेताओं संग हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारियों ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक में गिरिडीह में होने वाले उपचुनाव को गंभीरता से लेने पर चर्चा की। इसमें गिरिडीह विधानसभा के सभी छह मंडलों के मतदाताओं का आंकड़ा जुटाकर उनसे संवाद प्रारंभ कर देने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और चुनाव की तैयारी पर बात करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा नेताओं के गिरिडीह उपचुनाव में जीत के लिए मिलकर काम करने का निर्देश दिया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports