, ,

भीषण गर्मी का कहर, रतलाम देश का चौथा सबसे गर्म शहर; पारा 46.5 डिग्री पर पहुंचा

भोपाल प्रदेश में गर्मी के तेवर अधिक तीखे हो रहे हैं। झंझावाती मौसम में प्रदेश के पश्चिमी जिलों का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मंगलवार..

Varad Avatar

by

2 minutes

Read Time

भीषण गर्मी का कहर, रतलाम देश का चौथा सबसे गर्म शहर; पारा 46.5 डिग्री पर पहुंचा

भोपाल
प्रदेश में गर्मी के तेवर अधिक तीखे हो रहे हैं। झंझावाती मौसम में प्रदेश के पश्चिमी जिलों का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मंगलवार को रतलाम का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है। यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने इसे देश के चौथे सबसे गर्म शहर के तौर पर चिह्नित किया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के बाड़मेर में 47.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं फलोदी में इसे 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के जैसलमेर और महाराष्ट्र के अकोला में तापमान रतलाम जैसा ही 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बढ़ा रात का पारा और लू का प्रकोप
दिन के तापमान में कई दिनों से वृद्धि के ट्रेंड की वजह से रात का तापमान भी बढ़ा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रतलाम और धार भीषण लू की चपेट में रहे। तो दूसरी तरफ चक्रवातीय परिसंचरण के चलते कुछ हिस्सों में मौसम बदल गया है। दक्षिण–पश्चिम बालाघाट में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कहीं–कहीं ओले गिरे। इंदौर, धार जिले के मांडू, देवास, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा और रायसेन में धूल भरी आंधी चली।
द्रोणी सक्रिय होने से आंधी और गरज–चमक की स्थिति
राजधानी भोपाल में दोपहर तीन बजे के बाद धूप–छांव देखने को मिली, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण–पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणी सक्रिय है। इसके प्रभाव से नमी आ रही है, जो तेज गर्मी के साथ मिलकर आंधी और गरज–चमक की स्थिति पैदा कर रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक रतलाम सहित पूरे प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

भोपाल

42.6

25.6

इंदौर

43.6

25.6

ग्वालियर

41.5

26.8

जबलपुर

42.0

25.2

 

About the Author

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports