,

पूर्व DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा तेज, प्रोडक्शन वारंट के बाद आज अदालत में होंगे पेश

चंडीगढ़  पंजाब के निलंबित पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 8 लाख रुपए रिश्वत मामले में भुल्लर और शिकायतकर्ता आकाश बत्ता को CBI कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आकाश बत्ता ने गवाही दी। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर अर्जी पर CBI कोर्ट ने भुल्लर के…

पूर्व DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा तेज, प्रोडक्शन वारंट के बाद आज अदालत में होंगे पेश

चंडीगढ़ 

पंजाब के निलंबित पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 8 लाख रुपए रिश्वत मामले में भुल्लर और शिकायतकर्ता आकाश बत्ता को CBI कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आकाश बत्ता ने गवाही दी।

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर अर्जी पर CBI कोर्ट ने भुल्लर के प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं। आज भुल्लर को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान ED मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।

ED ने भुल्लर के खिलाफ रिश्वत की रकम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू की है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत के जरिए हासिल की गई रकम का इस्तेमाल कहां और किस तरह किया गया। CBI की जांच के दौरान सामने आए वित्तीय लेनदेन और रिश्वत की रकम से जुड़े तथ्यों को भी ED अपनी जांच में शामिल कर रही है।

बिचौलिए कृष्णु पहले ही ED की गिरफ्त में इस मामले में ED इससे पहले भुल्लर के कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा को गिरफ्तार कर चुकी है। अब भुल्लर को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद ED उनसे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ कर सकती है। कोर्ट में पेशी के दौरान एजेंसी उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी कर सकती है।

कोठी से मिला 5 करोड़ कैश, गहने-लग्जरी घड़ियां रिश्वत मामले में कार्रवाई के बाद दिल्ली और चंडीगढ़ से आई CBI की करीब 52 सदस्यीय टीम ने भुल्लर के मोहाली स्थित ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित कोठी की तलाशी ली थी। कोठी से 5 करोड़ रुपए कैश, भारी मात्रा में गहने, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब और रिवॉल्वर बरामद होने की बात सामने आई थी।

कैश गिनने के लिए नोट गिनने वाली 3 मशीनें मंगवानी पड़ी थीं। इसके अलावा 15 प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के दस्तावेज, BMW-मर्सिडीज कारों से जुड़े कागजात और बैंक लॉकर की चाबी भी मिली थी। CBI ने भुल्लर के कथित बिचौलिए को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports