,

मध्यप्रदेश के चार जिलों ने धन-धान्य योजना में बनाई पहचान, 12 अक्टूबर को होंगे सम्मानित

डिंडौरी  प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश के डिंडौरी, सीधी, उमरिया और टीकमगढ़ जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए डिजिटल निगरानी मंच पर तय किए गए प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर मासिक प्रगति के आधार पर बेस्ट परफार्मिंग जिलों का चयन किया गया…

मध्यप्रदेश के चार जिलों ने धन-धान्य योजना में बनाई पहचान, 12 अक्टूबर को होंगे सम्मानित

डिंडौरी
 प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश के डिंडौरी, सीधी, उमरिया और टीकमगढ़ जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए डिजिटल निगरानी मंच पर तय किए गए प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर मासिक प्रगति के आधार पर बेस्ट परफार्मिंग जिलों का चयन किया गया है।

योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को नई दिल्ली स्थित एनएएससी कांप्लेक्स में सुबह 11:30 बजे से राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम में टाप जिलों की रैंकिंग जारी की जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत 11 अक्टूबर 2025 को देश के 100 पिछड़े और आकांक्षी जिलों में की गई थी।

योजना का उद्देश्य 11 मंत्रालयों की 36 मौजूद योजनाओं को एक साथ जोड़कर किसानों को लाभ पहुंचाना था। साथ ही कृषि उत्पादकता को बढ़ाना, फसल सघनता में वृद्धि करना और कृषि ऋण वितरण को सरल बनाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य था। चारों जिलों ने तीनों प्रमुख मानकों पर बेहतर कार्य किया है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सहयोगी मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

आठ जिलों के दल को किया आमंत्रित
सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के आठ जिलों अनूपपुर, डिंडौरी, आलीराजपुर, शहडोल, उमरिया, सीधी, निवाड़ी और टीकमगढ़ से चार-चार सदस्यों के दल को आमंत्रित किया गया है। यह दल दिल्ली में अपने जिले में किए गए नवाचारों और कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण भी देगा। कृषि विज्ञानियों का मानना है कि इस सम्मान से मोटे अनाज के उत्पादन, जैविक खेती, नई तकनीक अपनाने और उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports