दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा टला? भारतीय कैप्टन पर हमले की जांच NIA के हाथ

नई दिल्ली  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी ने इस मामले में 9 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की। यह घटना 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में…

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा टला? भारतीय कैप्टन पर हमले की जांच NIA के हाथ

नई दिल्ली
 राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी ने इस मामले में 9 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की। यह घटना 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुई थी। हमले में भारतीय नागरिक पायलट मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मामले में विमान अपहरण रोधी अधिनियम, 2016 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अब NIA घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।

सह-पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप
अधिकारियों के अनुसार, उड़ान के दौरान कॉकपिट के भीतर कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस हमले में मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अब केंद्रीय जांच एजेंसी मामले की पड़ताल कर रही है।

विमान को अगवा करने या दुर्घटनाग्रस्त करने की आशंका
अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह आशंका भी शामिल है कि हमला कथित तौर पर विमान का अपहरण करने या उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के तहत किया गया था। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए विमान अपहरण रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, हमले के पीछे की वास्तविक वजह और कथित साजिश से जुड़े तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। NIA की जांच में अब घटना की परिस्थितियों, हमले के उद्देश्य और विमान की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports