,

ग्राम प्रहरी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रखे विचार

लखनऊ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी भूमिका ग्राम सुरक्षा में अहम है। गांवों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में ग्राम प्रहरी अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी सतर्कता, सेवा भावना और…

ग्राम प्रहरी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रखे विचार

लखनऊ

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी भूमिका ग्राम सुरक्षा में अहम है। गांवों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में ग्राम प्रहरी अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी सतर्कता, सेवा भावना और जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ द्वारा आयोजित ‘ग्राम प्रहरी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों का योगदान केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि वे ग्रामीण समाज में विश्वास, जागरूकता और सुरक्षा की भावना मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कार्यों का सम्मान करना और उनकी सुविधाओं का विस्तार करना आवश्यक है।

ग्राम प्रहरियों के लिए सरकार प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्राम प्रहरियों के हितों और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सरकार द्वारा ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 रुपए से बढ़ाकर 3,500 रुपए प्रतिमाह तथा पेंशन 1,000 रुपए से बढ़ाकर 1,500 रुपए प्रतिमाह की गई है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 68 हजार ग्राम प्रहरियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मानदेय और पेंशन में वृद्धि ग्राम प्रहरियों के योगदान को महत्व देने तथा उनके आर्थिक हितों को संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम प्रहरी विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करते हैं। उनके अनुभव और स्थानीय स्तर पर सक्रियता से पुलिस को समय पर सूचनाएं प्राप्त करने तथा समस्याओं की पहचान करने में भी मदद मिलती है।

सुरक्षित गांव, समृद्ध प्रदेश की आधारशिला
उन्होंने कहा कि सुरक्षित गांव, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और जागरूक नागरिक समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिला हैं। ग्राम प्रहरियों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक गांव में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। सशक्त ग्राम प्रहरी, सुरक्षित गांव और समृद्ध उत्तर प्रदेश, इसी संकल्प के साथ ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports