,

जनगणना-2027 को लेकर बठिंडा प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

बठिंडा  बठिंडा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत नगर निगम की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए सुपरवाइजरों को पहले दिन जनगणना से संबंधित जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम कमिश्नर एवं प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर लवजीत कलसी…

जनगणना-2027 को लेकर बठिंडा प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

बठिंडा 

बठिंडा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत नगर निगम की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए सुपरवाइजरों को पहले दिन जनगणना से संबंधित जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम कमिश्नर एवं प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर लवजीत कलसी तथा असिस्टेंट कमिश्नर सुनील मेहता के मार्गदर्शन में मंगलवार को किया गया। नगर निगम की टीम ने प्रदीप कुमार, बलवान सिंह और राजल की देखरेख में प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं संभालीं।

प्रशिक्षण के आरंभ में सुनील मेहता ने सुपरवाइजरों से अपनी जिम्मेदारियां पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निभाने की अपील की। उन्होंने निर्धारित समय पर सटीक और त्रुटिरहित काम पूरा करने पर जोर दिया।

जनगणना की प्रक्रिया और कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान पंजाब की डायरेक्टर सेंसस नवजोत कौर खोसा (आईएएस) का संदेश वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों के साथ साझा किया गया। फील्ड ट्रेनरों ने जनगणना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

सुपरवाइजरों और गणनाकारों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की जानकारी देने के साथ जनगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों, भवनों की नंबरिंग, क्षेत्र का नक्शा तैयार करने और जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों के बारे में समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया और विषयों को बेहतर ढंग से समझाने के लिए संबंधित वीडियो दिखाए गए।

कई फील्ड ट्रेनर रहे मौजूद इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर कपिल कुमार, सरबजीत शर्मा, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, गमदूर सिंह, दीपक कुमार, अचिंत राज, राकेश कुमार, प्रलाद कुमार और अमित कुमार उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में शामिल कर्मचारियों को प्रक्रिया की सही जानकारी देकर काम को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयार करना रहा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports