राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, खास स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा तेज

नई दिल्ली  भारतीय सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रहता है. निर्देशक नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को भी लेकर फैंस में वैसा ही क्रेज है.…

राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, खास स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा तेज

नई दिल्ली
 भारतीय सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रहता है. निर्देशक नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को भी लेकर फैंस में वैसा ही क्रेज है. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दिन राष्ट्रपति भवन में भी फिल्म की खास स्क्रीनिंग करने की तैयारी है. इसमें राजनीतिक नेताओं और कई खास मेहमानों को फिल्म दिखाने की प्लानिंग चल रही है। 

‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की खास स्क्रीनिंग को लेकर ये प्लानिंग चल रही है. हालांकि, अभी तक इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसके लिए ऑफिशियल मंजूरी मिलती है तो यह स्क्रीनिंग राजनीतिक नेताओं और विशिष्ट अतिथियों के लिए हो सकती है. मेकर्स इसके लिए जरूरी परमिशन लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

रामायण में अनुपम खेर?
फिल्म के प्रमोशन के बीच मेकर्स ने जटायु का नया पोस्टर भी जारी किया है. इस किरदार को एक्टर अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे. पोस्टर के साथ शेयर किए गए मैसेज में जटायु को धर्म की रक्षा के लिए लड़ने वाला साहसी पक्षी बताया गया है. रामायण की कथा में जटायु उस समय रावण को रोकने की कोशिश करता है, जब वह माता सीता का हरण करके ले जा रहा होता है. अपनी उम्र और सीमाओं के बावजूद जटायु रावण से भिड़ जाता है. यही वजह है कि कहानी में उसका किरदार साहस और धर्म के लिए संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। 

रणबीर राम, साई सीता और यश बनेंगे रावण
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. मेकर्स ने फिल्म के टाइटल और एक्शन दृश्यों की झलक दिखाने वाला नया प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया है. फिल्म को 3डी, आईमैक्स और प्रीमियम बड़े पर्दों पर रिलीज करने की योजना है। 

6 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
‘रामायण’ को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है. पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा. फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed