मंगल गोचर 2026: मेष समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल भूमि, रक्त, साहस और पराक्रम के कारक माने जाते हैं। मंगल एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करते हैं। इस समय वे चंद्रमा की कर्क राशि में विराजमान हैं और दीवाली बाद अपने राशि को बदलेंगे। हिंदू पंचांग के…

मंगल गोचर 2026: मेष समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल भूमि, रक्त, साहस और पराक्रम के कारक माने जाते हैं। मंगल एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करते हैं। इस समय वे चंद्रमा की कर्क राशि में विराजमान हैं और दीवाली बाद अपने राशि को बदलेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में 12 नवंबर 2026 को गोचर करेगा और इस राशि में 9 मार्च 2027 तक यानी करीब 117 दिन विराजमान रहेंगे। मंगल और सूर्य के बीच ज्योतिष में मित्रता का संबंध माना जाता है। सिंह राशि में आने से मंगल ग्रह पर सूर्य का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। जिससे मंगल का सिंह गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक, व्यावसायिक और पारिवारिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल का सिंह गोचर मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन को प्रभावित करेगा। लेकिन 4 भाग्यशाली राशियों को अत्यंत शुभ फल प्रदान कर सकता है। इन विशेष राशियों के जीवन में मंगल गोचर काल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानें मंगल का सिंह गोचर किन राशियों को देगा शुभ फल।

1. मेष राशि:
मंगल का सिंह गोचर मेष राशि वालों को अच्छे फल प्रदान कर सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आपकी कार्य और नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर स्थिति बेहतर होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के संकेत हैं। निवेश के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि धन से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला फिलहाल के लिए टाल दें। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

2. सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको अपनी लीडरशिप क्वालिटी साबित करने के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। व्यावसायिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। साहस और पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होती जाएंगी।

3. वृश्चिक राशि:
मंगल वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। इस समय वृश्चिक राशि वालों को जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक तौर पर राहत महसूस करेंगे। धन की स्थिति बेहतर रहेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से किसी अटके हुए काम में सफलता हासिल करेंगे। व्यापारी वर्ग को किसी नई डील या सौदे पर साइन करने का अवसर मिल सकता है। पिता का साथ मिलेगा।

4. कुंभ राशि:
मंगल गोचर काल में कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास और ऊर्जा अधिक महसूस हो सकती है। इस समय आप लंबित या लंबे समय से अटके हुए कार्य सफलतापूर्वक करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इनकम के नए साधन सामने आएंगे। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक पार्टनरशिप में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports