,

पंजाब में BRP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नवजोत कौर सिद्धू की जगह ग्रेवाल को जिम्मेदारी

चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने संगठन में बदलाव करते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Siddu) को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। पार्टी ने यह फैसला उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। डॉ नवजोत कौर सिद्धू पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव…

पंजाब में BRP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नवजोत कौर सिद्धू की जगह ग्रेवाल को जिम्मेदारी

चंडीगढ़
 पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने संगठन में बदलाव करते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Siddu) को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। पार्टी ने यह फैसला उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। डॉ नवजोत कौर सिद्धू पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी ने कहा है कि उनका स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्यालय प्रभारी मनोज चौबे की ओर से जारी बयान में नवजोत कौर सिद्धू के योगदान, अनुभव और मार्गदर्शन की सराहना की गई। पार्टी ने कहा कि संगठन के साथ उनका जुड़ाव महत्वपूर्ण बना रहेगा।

सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को पंजाब की जिम्मेदारी
संगठनात्मक फेरबदल के तहत बीआरपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल (भुकड़ी कलां) को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के अनुसार, इस नियुक्ति का उद्देश्य राज्य में संगठन को मजबूत करना और राजनीतिक गतिविधियों को गति देना है।

सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
बीआरपी ने पंजाब में जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही है। पार्टी का दावा है कि वह राज्य में एक विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करना चाहती है। पार्टी ने दोहराया कि वह पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने, निर्णायक नेतृत्व देने और राज्य के भविष्य व जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports